सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Fire broke out in Baliali fields, burning 60 acres of wheat crop.

Bhiwani News: बलियाली में खेतों में लगी आग, 60 एकड़ में गेहूं के फाने जले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in Baliali fields, burning 60 acres of wheat crop.
विज्ञापन
बवानीखेड़ा। क्षेत्र के आदर्श महाग्राम बलियाली के सांगवान रोड स्थित गामल जोहड़ के नजदीक बुधवार सुबह करीब 11 बजे अचानक लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की शुरुआत एक किसान के खेत में रखे फानों से हुई जो तेज हवा के कारण तेजी से फैलती चली गई। देखते ही देखते करीब 60 से अधिक खेतों में रखे गेहूं के फाने आग की चपेट में आ गए।
Trending Videos

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं लेकिन आग की भयावहता को देखते हुए ग्रामीणों की मदद लेना जरूरी हो गया। गांव के अलग-अलग समूहों के माध्यम से सूचना फैलते ही करीब 70 से अधिक युवा और किसान मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने में जुट गए। सरपंच सचिन सरदाना अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं “सब दा भला” सामाजिक समिति के प्रधान गुरबक्श सिंह, संजय चौहान, किसान नेता अनूप शर्मा, हार्दिक शर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने मिलकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। प्रशासन की ओर से भी तुरंत कार्रवाई की गई। एडीओ मंजू रानी, पटवारी राजबीर और ग्राम सचिव सुभाष मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। सरपंच सहित किसानों ने पानी के कई टैंकर मंगवाए। पांच से अधिक ट्रैक्टरों की मदद से लगातार पानी डालकर आग को फैलने से रोकने का प्रयास किया गया। ग्रामीणों और प्रशासन के संयुक्त प्रयासों से काफी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया।

पॉलीहाउस भी जला
इस हादसे में पंच रमेश रेढू का पॉलीहाउस भी जलकर राख हो गया। आग बुझाने के दौरान हार्दिक शर्मा और गोलू शर्मा के हाथ झुलस गए जिन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed