सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Grocery store owner arrested for selling liquor without license

Bhiwani News: बिना लाइसेंस शराब बेचते किराना स्टोर संचालक गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 13 Feb 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Grocery store owner arrested for selling liquor without license
विज्ञापन
भिवानी। बिना लाइसेंस अवैध शराब बेचने वाले किराना स्टोर संचालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से 18 बोतल शराब बरामद की है। 11 फरवरी को स्पेशल स्टाफ ईशरवाल के एएसआई जोगेंद्र पाल अपनी टीम के साथ बस स्टैंड गांव बड़वा में मौजूद था। इसी दौरान पुलिस को विश्वसनीय स्रोत से सूचना प्राप्त हुई कि गांव बड़वा में एक किराना स्टोर संचालक अपनी दुकान में बिना लाइसेंस के अवैध देशी शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तुरंत बताए गए स्थान पर दबिश दी। वहां से आरोपी हवा सिंह निवासी गांव बड़वा को गिरफ्तार किया। उसके पास से देशी शराब की 18 बोतल बरामद की है। आरोपी के खिलाफ सिवानी पुलिस थाना में आबकारी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed