{"_id":"698e3570e90ec5e3d80fe5c1","slug":"the-officer-should-resolve-public-complaints-promptly-sdm-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-146723-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन शिकायतों का अधिकारी त्वरित करें समाधान : एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन शिकायतों का अधिकारी त्वरित करें समाधान : एसडीएम
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 13 Feb 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
तोशाम। एसडीएम प्रदीप अहलावत ने कहा कि जन समस्याओं का त्वरित समाधान करना ही समाधान शिविर का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि उपमंडल स्तर पर लोगों की समस्याओं की सुनवाई करके अधिकारी त्वरित समाधान करना सुनिश्चित करें। समाधान शिविर सुशासन, प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद का सशक्त माध्यम है।
एसडीएम प्रदीप अहलावत वीरवार को अपने कार्यालय में समाधान शिविर के दौरान अधिकारियों को दिशा निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि जनता के लिए समाधान शिविर शासन और प्रशासन के लिए सुशासन का सशक्त माध्यम बन गए हैं। समाधान शिविर की विस्तृत जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि इसका उद्देश्य जनता की समस्याओं जैसे बिजली, पानी, राजस्व, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जुड़ी तमाम शिकायतों का मौके पर ही समाधान करना और प्रशासन में पारदर्शिता लाना है। जहां नागरिक अपनी शिकायतें दर्ज कराते हैं।
Trending Videos