{"_id":"6ae23aa1f7251f955b0f018a","slug":"health-workers-express-resentment-over-non-payment-of-salaries-for-four-months-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-159326-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: चार महीने से वेतन नहीं मिलने पर स्वास्थ्य कर्मचारियों ने जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: चार महीने से वेतन नहीं मिलने पर स्वास्थ्य कर्मचारियों ने जताया रोष
विज्ञापन
चौ. बंसीलाल नागरिक अस्पताल में आयोजित स्वास्थ्य कर्मियों की बैठक को संबोधित करते प्रधान दीपक त
भिवानी। चौधरी बंसीलाल नागरिक अस्पताल में हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) के तहत कार्यरत स्वास्थ्य कर्मचारियों को कई महीनों से वेतन नहीं मिला है। दीपावली से पहले वेतन अटकने से 234 परिवारों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
स्वास्थ्य ठेका कर्मचारी यूनियन के जिला प्रधान दीपक तंवर के नेतृत्व में कर्मचारियों ने इस संबंध में प्रधान चिकित्सा अधिकारी को प्रदर्शन का नोटिस सौंपा। दीपक तंवर ने बताया कि कर्मचारियों का अक्तूबर, नवंबर, दिसंबर और जनवरी के 19 दिन का वेतन बकाया है। लंबे समय से भुगतान नहीं होने के कारण कर्मचारी आर्थिक, मानसिक और शारीरिक परेशानियों से जूझ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि वेतन नहीं मिलने से कर्मचारियों के लिए घर का खर्च चलाना और त्योहार मनाना मुश्किल हो गया है। बकाया वेतन जल्द जारी नहीं होने पर कर्मचारियों ने आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है। यूनियन ने उपायुक्त और सिविल सर्जन को भी प्रदर्शन का नोटिस भेजकर समस्या के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन
दीपक तंवर ने बताया कि 30 अक्तूबर को कर्मचारी काले बिल्ले लगाकर विरोध जताएंगे। इसके बाद दो नवंबर को सुबह नौ से 11 बजे तक कार्यस्थल पर दो घंटे का सांकेतिक रोष प्रदर्शन किया जाएगा। यूनियन ने प्रशासन से बकाया वेतन जारी कर कर्मचारियों को राहत देने की मांग की है।