फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   History should never be forgotten: MP Dharambir

इतिहास को कभी नहीं भूलना चाहिए : सांसद धर्मबीर

Fri, 14 Aug 2026 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 14 Aug 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
History should never be forgotten: MP Dharambir
​भिवानी के पंचायत भवन में जिला स्तरीय विभाजन विभीषिका कार्यक्रम को संबो​धित करते सांसद धर्मबीर
भिवानी। पंचायत भवन में जिला स्तरीय विभाजन विभीषिका कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने इसमें मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। विधायक घनश्याम सर्राफ ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस मौके पर सांसद ने कहा कि इतिहास को कभी नहीं भूलना चाहिए।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कौशिक विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। एसडीएम महेश कुमार भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। विस्थापन के समय पर आधारित एक प्रदर्शनी लगाई गई। सांसद, विधायक और जिलाध्यक्ष सहित उपस्थित लोगों ने इसका अवलोकन किया। एक लघु फिल्म के माध्यम से विस्थापन के समय के हालात दिखाए गए।
विज्ञापन

सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने कहा कि हमें अपने इतिहास को कभी नहीं भूलना चाहिए। उन्होंने बताया कि आजादी एक दिन में नहीं मिली, बल्कि इसके लिए बड़ी कुर्बानी देनी पड़ी। विदेशी ताकतों ने देश का धन लूटा और शिक्षा पद्धति को ध्वस्त करने का प्रयास किया। सांसद ने भारत की मिट्टी को सोना उपजाने वाली बताया। उन्होंने पुराने समय की ऋतुओं को याद रखने पर भी जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाजन के समय की यातनाएं
विधायक घनश्याम सर्राफ ने कहा कि विभाजन विभीषिका किसी एक समाज का नहीं, बल्कि 36 बिरादरी का कार्यक्रम है। विभाजन के समय सभी वर्ग के लोगों ने यातनाएं झेली थीं। हर वर्ग के लोग पाकिस्तान से मुश्किल समय में आए थे। सर्राफ ने अपने परिवार का अनुभव साझा किया। उनकी मां करनाल से थीं और बहन की उम्र सात-आठ साल थी।

सेवाभाव और आगामी कार्यक्रम
सर्राफ के पिता वर्ष 1940 से आरएसएस में थे और उनमें बचपन से सेवाभाव था। विस्थापन के समय उन्होंने मुस्लिम समाज के मृत लोगों का अंतिम संस्कार करवाया। उनकी बहन भी बचपन में मां के साथ रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में रोटियां बांटती थी। भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कौशिक ने नागरिकों से आह्वान किया। उन्होंने 14 अगस्त को गुरुग्राम में होने वाले प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed