पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   HKRN health workers staged a two-hour symbolic strike after not receiving their salaries for four months.

Bhiwani News: चार माह से वेतन नहीं मिलने पर एचकेआरएन स्वास्थ्य कर्मचारियों ने की दो घंटे सांकेतिक हड़ताल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
HKRN health workers staged a two-hour symbolic strike after not receiving their salaries for four months.
सीएमओ को ज्ञापन सौंपने जाते एचकेआरएन स्वास्थ्य कर्मचारी। 
भिवानी। हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) के तहत स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत कर्मचारियों ने चार माह से वेतन नहीं मिलने के विरोध में बुधवार को दो घंटे की सांकेतिक हड़ताल की। जिला भिवानी के नागरिक अस्पताल और विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में कार्यरत 234 कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) को ज्ञापन सौंपा तथा बकाया मानदेय जल्द जारी करने की मांग की।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने पर वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगे। हरियाणा स्वास्थ्य कर्मचारी यूनियन (संबद्ध सर्व कर्मचारी संघ) के बैनर तले हुए प्रदर्शन का नेतृत्व जिला प्रधान दीपक तंवर ने किया। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने दो घंटे तक सांकेतिक हड़ताल कर रोष जताया। दीपक तंवर ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के 234 कर्मचारियों को पिछले चार माह से वेतन नहीं मिला है।
विज्ञापन

इसके कारण कर्मचारियों के सामने परिवार का पालन-पोषण करना मुश्किल हो गया है। बच्चों की स्कूल फीस, राशन, दवाइयों और बिजली बिल जैसी आवश्यक जरूरतों को पूरा करना भी चुनौती बन गया है। उन्होंने कहा कि कई दुकानदार अब उधार देने से भी मना कर रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान सर्व कर्मचारी संघ के पूर्व राज्य कोषाध्यक्ष सुखदर्शन सरोहा, राज्य सचिव लोकेश, जिला प्रधान सुमेर आर्य, जिला सचिव धर्मवीर सिंह भाटी, भिवानी ब्लॉक प्रधान अशोक गोयत, डिपो प्रधान अनिल फौजी, सचिव अनिल नागर तथा वरिष्ठ उपप्रधान सोमबीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फैमिली आईडी अपडेट कराने के निर्देश
यूनियन के जिला प्रधान दीपक तंवर ने बताया कि ज्ञापन सौंपने के दौरान सीएमओ ने कर्मचारियों को अपनी फैमिली आईडी दोबारा अपडेट कराने के लिए कहा। उनका कहना है कि कर्मचारी पहले भी कई बार फैमिली आईडी अपडेट कर विभाग में जमा करा चुके हैं लेकिन हर बार तकनीकी कारणों का हवाला देकर वेतन जारी नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि कर्मचारी सीएमओ के निर्देश का सम्मान करते हुए एक बार फिर फैमिली आईडी अपडेट कराएंगे लेकिन यह अंतिम प्रयास होगा। यदि इसके बाद भी बकाया मानदेय जारी नहीं हुआ तो कर्मचारी दो घंटे की सांकेतिक हड़ताल के बजाय अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी अस्पताल प्रबंधन, जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed