सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   HTET will be conducted at 820 centers, and the examination will take place under CCTV surveillance.

HTET की तिथियां की घोषित: 820 केंद्रों पर संचालित होगी एचटेट, सीसीटीवी की निगरानी में होगी परीक्षा

संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Tue, 26 May 2026 02:04 PM IST
विज्ञापन
सार

प्रश्नपत्र की सुरक्षा को लेकर शिक्षा बोर्ड प्रश्नपत्रों पर क्यूआर कोड, अल्फा न्यूमेरिक और हिडन फीचर का फार्मूला अपनाएगा। सभी केंद्रों पर सुरक्षा और नकल रोकने के कड़े इंतजाम रहेंगे।

HTET will be conducted at 820 centers, and the examination will take place under CCTV surveillance.
एचटेट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड प्रदेश में 13 और 14 जून को हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा कराएगी। प्रदेशभर में एचटेट के लिए 820 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। करीब 2.45 लाख परीक्षार्थी एचटेट परीक्षा में बैठेंगे। परीक्षा को प्रदेशभर में सुचारु और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा होगी।



हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड मुख्यालय पर सोमवार को पत्रकार वार्ता में शिक्षा बोर्ड चेयरमैन डा. पवन कुमार ने बताया कि अभ्यर्थियों की सुविधा और व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए परीक्षा को दो दिनों में तीन अलग-अलग सत्रों (लेवल) में विभाजित किया गया है। परीक्षा का समय सायं कालीन सत्र में 3 बजे से 5: 30 बजे तक एवं प्रातःकालीन सत्र में 10 बजे से 12:30 बजे तक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रश्नपत्र की सुरक्षा को लेकर शिक्षा बोर्ड प्रश्नपत्रों पर क्यूआर कोड, अल्फा न्यूमेरिक और हिडन फीचर का फार्मूला अपनाएगा। सभी केंद्रों पर सुरक्षा और नकल रोकने के कड़े इंतजाम रहेंगे। बोर्ड चेयरमैन ने कहा कि जिन अध्यापकों की ड्यूटी वर्तमान में जनगणना कार्य में लगी हुई है, उन्हें एचटेट की ड्यूटी से मुक्त रखा जाएगा।
विज्ञापन
Trending Videos


उन्होंने बताया कि यदि कोई अभ्यर्थी परीक्षा के दौरान अपनी ओएमआर शीट में 20 से ज्यादा प्रश्न खाली छोड़ता है तो उसकी परीक्षा तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी जाएगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा आरंभ होने से डेढ़ घंटा पूर्व परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा ताकि केंद्र के मुख्य द्वार पर मेटल डिटेक्टर से तलाशी, बायोमेट्रिक, अंगूठे के निशान का डाटा कैप्चरिंग इत्यादि अनिवार्य प्रक्रियाएं समय रहते पूरी हो सकें।

परीक्षा केंद्रों पर समुचित व्यवस्था होगी
अत्यधिक गर्मी व लू के कारण परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता व समुचित प्रबंध किए जाएंगे। परीक्षा केंद्र पर मधुमेह से पीड़ित परीक्षार्थियों के लिए फ्रूट की व्यवस्था रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed