Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
In Loharu, Bhiwani, young students from a primary school delivered a powerful message to society, earning their small village national recognition for its contribution toward a tobacco-free India.
{"_id":"6a1581185d8ba727d70220d5","slug":"video-in-loharu-bhiwani-young-students-from-a-primary-school-delivered-a-powerful-message-to-society-earning-their-small-village-national-recognition-for-its-contribution-toward-a-tobacco-free-india-2026-05-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी के लोहारू में प्राइमरी स्कूल के नन्हें बच्चों ने दिया समाज को बड़ा संदेश, दिला दी छोटे से गांव को तंबाकू मुक्त भारत की दिशा में राष्ट्रीय पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी के लोहारू में प्राइमरी स्कूल के नन्हें बच्चों ने दिया समाज को बड़ा संदेश, दिला दी छोटे से गांव को तंबाकू मुक्त भारत की दिशा में राष्ट्रीय पहचान
अगर एक शिक्षक के मनमस्तिष्क में अपने विद्यार्थियों के हौसलों को उड़ान देने एवं उनको समाज के साथ जोड़ने का जुनून भरा होता है तो एक छोटे से गांव के सरकारी स्कूल के नन्हे विद्यार्थी भी अपनी प्रतिभा से राष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान बना सकते हैं। यह साबित कर दिखाया है राजकीय प्राथमिक पाठशाला ढाणी गंगा बिशन में कार्यरत शिक्षक लीलाराम वर्मा ने। उनकी स्कूल के केंद्र सरकार द्वारा आयोजित प्रतियोगिता तंबाकू मुक्त भारत-तंबाकू मुक्त पीढ़ी में भाग लेने एवं समाज को नशे के खिलाफ सकारात्मक संदेश देने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम पुरस्कार (प्राइमरी कैटेगरी) के लिए चयनित हुआ है। प्राथमिक शिक्षक लीलाराम वर्मा ने बताया कि उन्हें उनके स्कूल के इस प्रतियोगिता में नेशनल लेवल पर प्रथम पुरस्कार के लिए चयनित होने का आधिकारिक पत्र प्राप्त हो गया है और यह पुरस्कार प्राप्त करने के लिए भारत सरकार द्वारा आयोजित नेशनल लेवल के सम्मान समारोह में शिरकत होने के लिए बुलाया गया है जो 29 मई 2026 को अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर, नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। शिक्षक लीलाराम वर्मा ने बताया कि तंबाकू मुक्त भारत- तंबाकू मुक्त पीढ़ी, विद्यालय चुनौतियां नाम की प्रतियोगिता अक्टूबर 2025 में भारत सरकार की ओर से आयोजित की गई थी। जिसमें देशभर के प्राइमरी, मिडिल और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने तंबाकू और इसके विभिन्न प्रकार के उत्पादों के नशे की बुराइयों से समाज को जागरूक करने के लिए तंबाकू मुक्त अभियान चलाया था। उन्होंने बताया कि उनके स्कूल के विद्यार्थियों ने उनके मार्गदर्शन में समाज को तंबाकू और इसके उत्पादों के सेवन को न करने के प्रति जागरूक करने और इसके दुष्परिणामों के प्रति संदेश देने के लिए गांव में तंबाकू मुक्त रैलियां निकाली, नुक्कड़ नाटक पेश किए, कविता लेखन और पोस्टर मेकिंग आदि प्रतियोगिता में भाग लिया तथा इन सभी की वीडियो और फोटो innovative india. Mygovernment. in पर अपलोड की थी। जिला, राज्य और नेशनल स्तर की ज्यूरी द्वारा मूल्यांकन करने के बाद पुरस्कारों की घोषणा की गई है। शिक्षक लीलाराम ने इस सफलता का श्रेय अपने विद्यार्थियों की लग्न और उनकी मेहनत को दिया है। राजकीय प्राथमिक पाठशाला ढाणी गंगा बिशन को राष्ट्रीय स्तर के प्रथम पुरस्कार मिलने की घोषणा सुनकर पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
बच्चों ने कल्पना से परे बनाई तंबाकू पर कविताएं
विद्यालय के बच्चों ने कल्पना से परे तंबाकू पर कविताएं तैयार की, जिन्हें सुनकर बड़ों ने भी दांतों तले उंगली दबाई। विद्यालय के शिक्षक लीलाराम वर्मा ने बताया कि इन बच्चों की वजह से ही ये सम्मान मिला है। ये सम्मान मैं भारत के बच्चों को समर्पित करुंगा। शिक्षक में अगर समर्पण की भावना है तो उसे पूरा दायित्व निभाना होगा। बच्चों के साथ बेहतर तालमेल कर इस तरह के प्रयास करता है तो जरूर सफलता मिलती है।
शिक्षा विभाग के इन अधिकारियों ने सराही मुहिम
गंगा बिशन गांव की गूंज दिल्ली में सुनाई देगी। तंबाकू मुक्त भारत प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर इस विद्यालय को सम्मान मिलेगा इसको लेकर शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने भी मुहिम को सराहा है। जिला शिक्षा अधिकारी निर्मल दहिया, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी नवीन जिंदल, जिला संसाधन समन्वयक शिवकुमार, जिला नोडल अधिकारी आशीष भारद्वाज, खंड शिक्षा अधिकारी विजय प्रभा, खंड संसाधन समन्वयक रामसिंह और डाइट विरही प्रिंसिपल धर्मेंद्र, प्राचार्य शुभकरण, शिक्षक सत्यवीर सिंह ने आहवान किया है कि युवा पीढ़ी को नशा मुक्त के लिए आगे आना होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।