{"_id":"6a591299ccdbc4705f0457a8","slug":"in-six-months-122-bail-jumpers-and-200-proclaimed-offenders-were-caught-and-10-bountied-criminals-were-also-arrested-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-153964-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: छह माह में 122 बेल जंपर और 200 उद्घोषित आरोपी दबोचे, 10 इनामी बदमाश भी पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: छह माह में 122 बेल जंपर और 200 उद्घोषित आरोपी दबोचे, 10 इनामी बदमाश भी पकड़े
Thu, 16 Jul 2026 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 16 Jul 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। जिला पुलिस ने वर्ष 2026 के पहले छह महीनों में उद्घोषित और इनामी अपराधियों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाकर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। जनवरी से जून तक की कार्रवाई में पुलिस ने 122 बेल जंपर, 200 उद्घोषित (पीओ) आरोपी और पांच हजार रुपये के इनाम घोषित 10 अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार के निर्देशन में चलाए अभियान के दौरान जिले में सक्रिय पांच आपराधिक गिरोहों का भी भंडाफोड़ किया गया। इन गिरोहों के 23 आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने 17 आपराधिक वारदातों का खुलासा किया। गिरोह मोटर वाहन चोरी, हत्या के प्रयास, पशु चोरी, भेड़-बकरी चोरी व अन्य चोरी की घटनाओं में संलिप्त थे।
इस दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 6 लाख 67 हजार रुपये मूल्य की चोरीशुदा संपत्ति भी बरामद की। इसके अलावा हरियाणा के विभिन्न जिलों में स्कूलों में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर उसके सदस्यों को भी गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने बताया कि जिले के सभी अपराध शाखा प्रभारियों, थाना प्रबंधकों और चौकी प्रभारियों को आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों और गिरोह बनाकर वारदात करने वाले अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजना सुनिश्चित किया जाएगा। जिला पुलिस का उद्देश्य कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना, अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाना है।