{"_id":"6a5913141547928e9a00bac3","slug":"the-school-sports-will-start-from-july-21-with-students-from-third-to-fifth-grade-participating-in-the-under-11-category-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-153985-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: स्कूल खेलों का आगाज 21 जुलाई से, अंडर-11 में तीसरी से 5वीं कक्षा तक के विद्यार्थी होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: स्कूल खेलों का आगाज 21 जुलाई से, अंडर-11 में तीसरी से 5वीं कक्षा तक के विद्यार्थी होंगे शामिल
Thu, 16 Jul 2026 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 16 Jul 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा निदेशालय की ओर से वर्ष 2026-27 के लिए खंड और जिलास्तरीय स्कूल खेलकूद प्रतियोगिताओं का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। अंडर-11 और अंडर-14 आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं की प्रतियोगिताएं 21 जुलाई से शुरू होंगी। इस बार खिलाड़ियों की आयु पात्रता के नियमों में भी संशोधन किया गया है।
शेड्यूल के अनुसार खंड स्तरीय प्रतियोगिताएं 21 से 25 जुलाई तक आयोजित होंगी, जबकि जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं बालकों के लिए 29 से 30 जुलाई और बालिकाओं के लिए 31 जुलाई से एक अगस्त तक आयोजित की जाएंगी। प्रतियोगिताओं में 31 खेल विधाओं को शामिल किया गया है। इनमें एथलेटिक्स, बैडमिंटन, फुटबॉल, हॉकी, कबड्डी, कुश्ती, तैराकी, शूटिंग, टेबल टेनिस, योगासन, शतरंज सहित अन्य खेल शामिल हैं।
अधिकांश खेल मुकाबले भीम स्टेडियम में आयोजित किए जाएंगे। वहीं तैराकी और डाइविंग बाल भवन स्विमिंग पूल, शूटिंग लक्ष्या अकादमी, टेबल टेनिस राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लोहारू और शतरंज राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भिवानी में होंगे।
विज्ञापन
नए नियमों के अनुसार अंडर-11 वर्ग में तीसरी से पांचवीं कक्षा तक के विद्यार्थी शामिल होंगे जबकि अंडर-14 वर्ग में छठी से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थी पात्र होंगे। आयु की गणना 31 दिसंबर को आधार मानकर की जाएगी। खंड और जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए आयु सत्यापन परीक्षण अनिवार्य नहीं होगा, हालांकि आवश्यकता अनुसार जिला स्तर पर इसे आयोजित किया जा सकता है। राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में आयु सत्यापन परीक्षण अनिवार्य रहेगा। अंडर-11 वर्ग में सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी, जिनमें एकल अभिनय, समूह गान, रागनी, फैंसी ड्रेस, पेंटिंग, एकल नृत्य और समूह नृत्य शामिल हैं।
-- -- -
प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन के लिए शारीरिक शिक्षकों की बैठक लेकर दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। आयोजन की व्यवस्थाओं के लिए कमेटी गठित कर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। खेल विभाग के अधिकारियों का भी सहयोग लिया जाएगा। - डॉ. निर्मल दहिया, जिला शिक्षा अधिकारी।