सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   In the 10th English exam, 25 cheaters were caught; the assistant superintendent at the center and two supervisors were relieved of duty for negligence.

Bhiwani News: दसवीं अंग्रेजी की परीक्षा में 25 नकलची पकड़े, ड्यूटी में कोताही बरतने पर प केंद्र अधीक्षक, दो पर्यवेक्षक कार्यभार मुक्त

संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 06 Mar 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
In the 10th English exam, 25 cheaters were caught; the assistant superintendent at the center and two supervisors were relieved of duty for negligence.
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की दसवीं कक्षा की अंग्रेजी परीक्षा में प्रदेशभर में 25 नकल के मामले सामने आए। परीक्षा ड्यूटी में कोताही पाए जाने पर एक उप केंद्र अधीक्षक और दो पर्यवेक्षकों को कार्यभार मुक्त किया गया। वीरवार को प्रदेश के 1,357 परीक्षा केंद्रों पर 2,87,844 परीक्षार्थियों ने अंग्रेजी विषय की परीक्षा दी।
Trending Videos

बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि अध्यक्ष के उड़नदस्ते ने चरखी दादरी और नूंह के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। चरखी दादरी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चांदवास में तीन नकल के मामले दर्ज हुए। वहीं, उप केंद्र अधीक्षक रणधीर सिंह को उसी स्कूल में नियुक्त होने के कारण परीक्षा ड्यूटी से मुक्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नूंह के प्रभाव वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छछेड़ा-02 पर पर्यवेक्षक ताराचंद पीआरटी की ड्यूटी में कोताही मिलने पर उन्हें कार्यभार मुक्त किया गया। इसके अलावा राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हथीन-1 (बी-1) से पर्यवेक्षक सुनीता रानी जेबीटी को भी ड्यूटी में लापरवाही के कारण मुक्त किया गया।
आज 12वीं के इतिहास और जीव विज्ञान की परीक्षा
बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि छह मार्च को प्रदेश के 1,180 परीक्षा केंद्रों पर सीनियर सेकेंडरी की इतिहास और जीव विज्ञान विषय की परीक्षा आयोजित होगी। इसमें 1,45,775 परीक्षार्थी (छात्र और डीएलएड छात्र) शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed