सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   INLD protested against inflation, unemployment and anti-people policies.

Bhiwani News: महंगाई, बेरोजगारी और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ इनेलो ने किया प्रदर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 02 Jun 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
INLD protested against inflation, unemployment and anti-people policies.
बढ़ती महंगाई को लेकर रोष प्रदर्शन करते  इनेलो पार्टी कार्यकर्ता। 
विज्ञापन
भिवानी। महंगाई, बेरोजगारी और कानून-व्यवस्था के मुद्दे को लेकर इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) ने सोमवार को प्रदर्शन किया। इनेलो सुप्रीमो चौ. अभय सिंह चौटाला और प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा के निर्देशानुसार आयोजित इस प्रदर्शन में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रोष जताया।

इनेलो पार्लियामेंट्री बोर्ड के चेयरमैन एवं पूर्व मंत्री डॉ. वासुदेव शर्मा के नेतृत्व तथा जिला अध्यक्ष अशोक ढाणीमाहूं की अध्यक्षता में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे। इस दौरान नेताओं ने बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार को घेरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि डॉ. वासुदेव शर्मा ने कहा कि हरियाणा की जनता महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से परेशान है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार आम आदमी की जेब पर बोझ डाल रही है और पूंजीपतियों व ठेकेदारों के हित में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि हाल ही में करीब दो सप्ताह के दौरान पेट्रोल और डीजल के दाम चार बार बढ़ाए गए जिससे आम लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ा है। रसोई गैस की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं और बिजली उपभोक्ताओं को भारी बिलों के साथ अघोषित कटौती का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
Trending Videos

जिला अध्यक्ष अशोक ढाणीमाहूं ने कहा कि कांग्रेस मुख्य विपक्षी दल होने का दायित्व निभाने में विफल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि इनेलो ही जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है जिससे युवा वर्ग निराशा और अवसाद की स्थिति में पहुंच रहा है।
युवा प्रदेश महासचिव बंटी तंवर, युवा जिला अध्यक्ष संदीप घणघस, सरोज श्योराण और इंद्र परमार ने कहा कि सरकार किसानों, मजदूरों, युवाओं और छोटे व्यापारियों की समस्याओं के समाधान में विफल रही है। उन्होंने कहा कि जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर इनेलो का संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed