{"_id":"6a1dcead5bb32e394e012caf","slug":"mundhal-khurd-and-kalans-picture-has-changed-in-three-and-a-half-years-development-work-has-gained-momentum-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-151928-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: साढ़े तीन साल में बदली मुंढाल खुर्द और कलां की तस्वीर, विकास कार्यों को मिली रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: साढ़े तीन साल में बदली मुंढाल खुर्द और कलां की तस्वीर, विकास कार्यों को मिली रफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 01 Jun 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
गांव मुंढाल खुर्द में निर्माणाधीन हेल्थ सब सेंटर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भिवानी। पिछले करीब साढ़े तीन वर्षों में ग्राम पंचायत मुंढाल खुर्द और मुंढाल कलां में विकास कार्यों को नई गति मिली है। दोनों गांवों में गोशाला, शिवधाम, खेल स्टेडियम, सरकारी स्कूलों, चौपालों और अन्य सार्वजनिक सुविधाओं के विकास से ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं। वहीं मुंढाल खुर्द में पेयजल समस्या के स्थायी समाधान के लिए नई पाइपलाइन बिछाने और बूस्टर निर्माण की तैयारी चल रही है। साथ ही गांव में डोर-टू-डोर कचरा उठान के लिए जल्द ही नई ट्रैक्टर-ट्रॉली उपलब्ध करवाई जाएगी।
मुंढाल खुर्द के सरपंच डॉ. हर्षवीर ढुल ने बताया कि करीब साढ़े तीन वर्ष पहले सरपंच पद संभालने के बाद चुनावी एजेंडे के अधिकांश प्रमुख विकास कार्य धरातल पर उतर चुके हैं। गांव में सब हेल्थ सेंटर का निर्माण कार्य जारी है। किसानों की सुविधा के लिए खेतों तक जाने वाले मार्गों को पक्का किया जा चुका है जिससे बारिश और मानसून के दौरान आवागमन आसान होगा।
उन्होंने बताया कि गांव की फिरनी को छोड़कर सभी कच्ची गलियां पक्की हो चुकी हैं। फिरनियों के निर्माण के लिए टेंडर और प्राक्कलन तैयार होने के बाद फंड भी जारी हो गया था लेकिन तकनीकी आपत्ति के कारण कार्य रुक गया। अब जल्द ही दोबारा टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। खेल स्टेडियम में रेस ट्रैक के साथ खिलाड़ियों के लिए बिजली, पानी और शौचालय की सुविधाएं विकसित की जा रही हैं।
विज्ञापन
डॉ. ढुल ने कहा कि गांव स्वच्छ और सुंदर गांवों में शामिल है लेकिन पशुओं के गोबर को इधर-उधर डालना स्वच्छता के लिए चुनौती बना हुआ है। उन्होंने ग्रामीणों से सफाई के प्रति जागरूक होने की अपील करते हुए कहा कि जनभागीदारी के बिना स्वच्छता अभियान सफल नहीं हो सकता। उन्होंने बताया कि सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने गांव को ट्रैक्टर-ट्रॉली देने की घोषणा की है। इसके मिलने के बाद गांव में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण अभियान शुरू किया जाएगा जिससे स्वच्छता व्यवस्था और मजबूत होगी।
मुंढाल कलां में पार्क का निर्माण कार्य जारी : सरपंच
गांव मुंढाल कलां के सरपंच विनोद कुमार ने बताया कि पिछले साढ़े तीन वर्षों में गांव में गलियों, नालियों और सफाई व्यवस्था से जुड़े कार्य लगातार कराए गए हैं। गांव की सभी गलियां पक्की हो चुकी हैं। इसके अलावा सब हेल्थ सेंटर, फिरनी और पार्क का निर्माण कार्य जारी है।
उन्होंने बताया कि युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए खेल स्टेडियम में ओपन जिम स्थापित की गई है। वहीं गांव में डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना के लिए बवानीखेड़ा विधायक के माध्यम से प्रक्रिया शुरू की गई है जिसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा।
गांव की एससी चौपाल में स्थापित की गई है लाइब्रेरी
गांव मुंढाल खुर्द में विकास कार्यों के साथ-साथ युवाओं को शिक्षा से जोड़ने के लिए एससी चौपाल में निशुल्क लाइब्रेरी स्थापित की गई है। करीब 10 लाख रुपये की लागत से बनी इस लाइब्रेरी में 52 विद्यार्थियों के एक साथ बैठकर अध्ययन करने की व्यवस्था की गई है। वहीं पोंड अथॉरिटी के तहत गांव के जोहड़ों के लिए पिछले दो वर्षों से बजट लंबित है। बजट जारी होते ही पंचायती जोहड़ों के घाटों का निर्माण और चहारदीवारी का कार्य पूरा कराया जाएगा।
मेरे कार्यकाल को करीब साढ़े तीन साल हो चुके हैं। इस दौरान गांव में काफी विकास के काम हुए हैं। इनमें सभी चौपालों के नवीनीकरण, फिरनी पर स्ट्रीट लाइट लगाने का काम शामिल है। सफाई के लिए जल्द ही गांव में डोर टू डोर कचरा उठाने के लिए नए ट्रैक्टर ट्राॅली आएंगे। साढ़े तीन साल में गांव में हुए विकास कार्यों की वजह से गांव मुंढाल खुर्द काफी समृद्ध और खुशहाल गांव नजर आने लगा है। आगे भी इसी तरह ये क्रम चलता रहेगा। -डॉ. हर्षवीर ढुल, सरपंच, मुंढाल खुर्द।
ग्राम पंचायत ने गांव में साढ़े तीन साल के दौरान काफी काम कराए हैं। गांव में अभी भी विकास के काम चल रहे हैं। गांव के सभी मुख्य रास्ते पक्के हैं। सार्वजनिक स्थलों का नवीनीकरण का काम भी किया गया है। गांव के युवाओं को शिक्षा की बेहतर धारा से जोड़ने के लिए गांव मुंढाल कलां में लाइब्रेरी स्थापित करवाई जाएगी। जिससे युवा नशे से अन्य विसंगतियों में न जाकर बेहतर भविष्य का निर्माण कर सकेंगे।-विनोद कुमार, सरपंच, गांव मुंढाल कलां।

Trending Videos