सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Labourer crushed to death by private bus on Delhi-Pilani highway

Bhiwani News: दिल्ली-पिलानी हाईवे पर निजी बस से कुचलकर श्रमिक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Labourer crushed to death by private bus on Delhi-Pilani highway
दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे पर घटनास्थल पर खड़ी निजी बस।
विज्ञापन
ढिगावामंडी (भिवानी)। दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे 709-ई पर सोमवार सुबह करीब सवा नौ बजे कस्बा ढिगावामंडी के पास एक निजी बस की चपेट में आने से फैक्टरी मजदूर की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब युवक बस की अगली खिड़की से नीचे उतर रहा था और इसी दौरान चालक ने बस चला दी जिससे वह पिछले टायर के नीचे आ गया और मौके पर ही दम तोड़ दिया।
Trending Videos

मृतक गांव गोलागढ़ निवासी 24 वर्षीय हितेश है। वह ढिगावामंडी स्थित एक फैक्टरी में वेल्डिंग का काम करता था। सोमवार सुबह नौ बजे वह निजी बस में सवार होकर ड्यूटी के लिए जा रहा था। सवा नौ बजे ढिगावामंडी पहुंचने पर वह बस की अगली खिड़की से उतरने लगा तभी यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलते ही जूईकलां पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान बस चालक वाहन छोड़कर भाग गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला नागरिक अस्पताल भिवानी पहुंचाया और परिजनों को सूचना दी। जूईकलां थाना के जांच अधिकारी संदीप ने बताया कि मृतक के पिता मुंशीराम की शिकायत पर निजी बस चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। हितेश अविवाहित था और वेल्डिंग का काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed