{"_id":"69cad4c00e480b20d60fb6b6","slug":"mustard-is-soaked-in-the-markets-government-procurement-stalled-due-to-excess-moisture-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-148876-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: मंडियों में भीगी सरसों, अधिक नमी से सरकारी खरीद ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: मंडियों में भीगी सरसों, अधिक नमी से सरकारी खरीद ठप
विज्ञापन
शहर की अनाज मंडी में भीगने के बाद सरसों से पानी निकालते श्रमिक।
विज्ञापन
भिवानी। खेत में फसल कटाई के बाद मंडी तक पहुंचने पर भी किसानों की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। सोमवार को अचानक बारिश होने से जिला मुख्यालय की मंडी में किसानों की खुले में पड़ी सरसों भीग गई। अधिक नमी के कारण सरकारी खरीद ठप रही जबकि शेड के नीचे रखी सरसों की प्राइवेट बोली कराई गई। मौसम साफ होने तक सरकारी खरीद प्रभावित रहने की संभावना है। वहीं खरीद शुरू होने के बाद भी अब तक सरकारी एजेंसी ने खरीद नहीं की है।
सरसों की खरीद के लिए मंडियों में पर्याप्त शेड नहीं हैं जिसके चलते किसानों की फसल खुले आसमान के नीचे पड़ी रहती है। सोमवार को जिला मुख्यालय की मंडी में करीब 1500 क्विंटल सरसों भीग गई जिसे अब सुखाने के बाद ही बेचा जाएगा। मंडी में 194 किसानों के गेट पास प्राइवेट बिक्री के लिए काटे गए जिनकी 3800 क्विंटल सरसों पहुंची। वहीं सरकारी खरीद के लिए 75 किसानों ने गेट पास कटवाए और 1400 क्विंटल सरसों की आवक हुई लेकिन बारिश के कारण खरीद नहीं हो सकी। जिले में अब तक सरकारी खरीद शुरू नहीं हुई है जबकि प्राइवेट बोली पर सरसों की बिक्री जारी है।
मंडी में नहीं बारिश से बचाव के कोई इंतजाम
किसान शमशेर सिंह, महावीर और कर्मबीर ने बताया कि वे सुबह गेट पास कटवाकर फसल मंडी में उतारकर घर जाने की तैयारी में थे तभी अचानक बारिश शुरू हो गई। आढ़ती से तिरपाल नहीं मिला और शेड भी उपलब्ध नहीं हुआ जिससे खुले में रखी सरसों भीग गई। अब इसमें अधिक नमी बता दी गई है जिसके कारण इसे सुखाने में दो से तीन दिन लगेंगे। उन्होंने बताया कि प्राइवेट खरीदार फसल खरीदने को तैयार हैं लेकिन इसके लिए निर्धारित मानकों के अनुसार ही नमी होना जरूरी है।
मौसम में बदलाव देख किसानों ने नहीं की ट्रॉली खाली
कई किसानों ने गेट पास कटवाने के लिए अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉली लाइन में लगा दी थी लेकिन बारिश होते ही उन्होंने फसल नहीं उतारी। अब उन्हें मौसम साफ होने के बाद दोबारा मंडी आना होगा। किसानों का कहना है कि खुले में सरसों उतारने पर प्राइवेट बोली नहीं हो पाएगी और उन्हें नुकसान उठाना पड़ेगा। उनका मानना है कि मौसम साफ होने पर प्राइवेट बोली में सरसों आसानी से बिक जाएगी और नकद भुगतान भी मिल जाएगा।
मंडी के सभी आढ़तियों को बारिश के दौरान किसानों की फसल सुरक्षित रखने के लिए तिरपाल की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकांश किसानों की फसल शेड के नीचे रखी गई है जबकि कुछ ढेरियां अधिक नमी के कारण बाहर उतारी गई थीं जिन पर हल्का असर पड़ा है लेकिन कोई नुकसान नहीं हुआ है। -देवेंद्र ढूल, कार्यकारी अधिकारी एवं सचिव, हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड, भिवानी।
बवानीखेड़ा क्षेत्र में बारिश, तेज हवा से गिरा तापमान
बवानीखेड़ा। कस्बा बवानीखेड़ा और आसपास के क्षेत्र में सोमवार को अचानक मौसम बदलने से जनजीवन प्रभावित रहा। सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे और कई स्थानों पर तेज हवा चली। खराब मौसम के कारण लोगों को दैनिक कार्यों में परेशानी का सामना करना पड़ा वहीं खेतों में काम कर रहे किसानों को भी दिक्कतें आईं। तेज हवा और बादलों के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई जिससे मौसम में ठंडक बढ़ गई। कई स्थानों पर बूंदाबांदी भी हुई। मौसम खराब रहने से बाजारों में भी लोगों की आवाजाही सामान्य दिनों की तुलना में कम रही। किसान राधाकृष्ण, सोमनाथ, हरिकिशन और रामबीर ने बताया कि यदि मौसम इसी तरह रहा तो फसलों को नुकसान हो सकता है।
फसल कटाई का काम रुका, तेज हवा से गेहूं बिछा
कैरू। कैरू और आसपास के क्षेत्र में सोमवार सुबह हुई बारिश से खेतों में काम प्रभावित हुआ। लावणी कर रहे किसानों का काम रुक गया वहीं फसल निकालने की तैयारी भी बाधित हो गई। किसान बलबीर, मनोज, सुरेश, सतपाल, बीर सिंह और रघुबीर ने बताया कि इन दिनों खेतों में गेहूं और सरसों की फसल पककर तैयार खड़ी है। मौसम में आए बदलाव के कारण लावणी और फसल कटाई का काम ठप हो गया है। तेज हवा से गेहूं की फसल भी खेतों में बिछ गई है जिससे कटाई में परेशानी होगी।
Trending Videos