{"_id":"69ed23295dc9ef650a0c583c","slug":"mahapanchayat-today-to-demand-toll-free-within-10-km-radius-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-150221-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: दस किलोमीटर दायरे में टोल फ्री करने की मांग के लिए महापंचायत आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: दस किलोमीटर दायरे में टोल फ्री करने की मांग के लिए महापंचायत आज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बवानीखेड़ा। भिवानी–हांसी मुख्य मार्ग पर स्थित टोल प्लाजा पर बवानीखेड़ा व आसपास के इलाके के दस किलोमीटर के दायरे में आने वाले वाहन चालकों को टोल फ्री करने की मांग को लेकर रविवार को महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। यह महापंचायत टोल प्लाजा पर सुबह 10 बजे शुरू होगी जिसमें एनएचएआई और टोल अधिकारियों के समक्ष टोल मुक्त सुविधा की मांग रखी जाएगी।
मोर्चा के अध्यक्ष राजेश सिंधू ने बताया कि अभी तक बाईपास का निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ है इसके बावजूद टोल वसूली शुरू कर दी गई है जो पूरी तरह गलत है। उन्होंने यह भी बताया कि क्षेत्र में कई स्थानों पर बाईपास के साथ सर्विस रोड का निर्माण नहीं किया गया है जिसके चलते किसानों के खेतों तक जाने के रास्ते बंद हो गए हैं और उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इन दोनों मांगों का समाधान नहीं किया गया तो मौके पर ही अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू करने का एलान किया जाएगा। इस मौके पर एडवोकेट रामकिशन काजल, टैक्सी स्टैंड यूनियन के संयोजक जोगेंद्र शर्मा, मुकेश, कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि मास्टर हनुमान रोहिला सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X