{"_id":"69ee56c3b09feeadbb01b2ec","slug":"contractor-given-one-weeks-time-to-make-10-km-radius-toll-free-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-150271-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: 10 किलोमीटर दायरे को टोल फ्री करने पर ठेकेदार को एक सप्ताह की मोहलत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: 10 किलोमीटर दायरे को टोल फ्री करने पर ठेकेदार को एक सप्ताह की मोहलत
विज्ञापन
टोल पर उपस्थित कामरेड ओमप्रकाश, एडवोकेट राजेश सिंधू व अन्य।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बवानीखेड़ा। कस्बा और आसपास 10 किलोमीटर दायरे में रहने वाले लोगों को टोल फ्री करने की मांग को लेकर रविवार को बवानीखेड़ा टोल प्लाजा पर हरियाणा जागृति मोर्चा, सामाजिक संगठनों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों की महापंचायत हुई। पंचायत में नए ठेकेदार ने मांगों पर निर्णय के लिए एक सप्ताह का समय मांगा जबकि पंचायत ने स्पष्ट चेतावनी दी कि तय समय में समाधान नहीं हुआ तो लोग सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे।
महापंचायत में टोल मैनेजर और नए ठेकेदार को बुलाया गया। पंचायत की ओर से 10 किलोमीटर दायरे में आने वाले 20 गांवों की सूची ठेकेदार को सौंपी गई। नए ठेकेदार ने कहा कि वह एक सप्ताह के भीतर एनएचएआई और संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर नियमों की पूरी जानकारी लेने के बाद राहत या रियायत देने पर निर्णय करेगा। महापंचायत में पिछली पंचायत में हुई वार्ता का भी ब्योरा लिया गया जिसमें 15 दिनों के भीतर मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया गया था। हालांकि इस अवधि में मांगें पूरी होने के बजाय ठेकेदार बदल गया।
टोल कर्मचारियों ने बताया कि अब नए ठेकेदार ने कार्यभार संभाल लिया है। पंचायत ने निर्णय लिया कि एक सप्ताह तक टोल प्रबंधन के संदेश का इंतजार किया जाएगा। यदि कोई सकारात्मक समाधान नहीं निकला तो क्षेत्र के लोगों से सलाह लेकर आंदोलन तेज किया जाएगा। महापंचायत में उपस्थित लोगों ने विधायक कपूर सिंह वाल्मीकि की चुप्पी पर भी नाराजगी जताई।
लोगों का कहना था कि कई महीनों से बवानीखेड़ा और आसपास क्षेत्र के वाहन चालकों से टोल के नाम पर आर्थिक बोझ डाला जा रहा है लेकिन विधायक ने इस मामले में अब तक कोई प्रभावी हस्तक्षेप नहीं किया। पूर्व में सरपंचों द्वारा ज्ञापन देने के बावजूद कार्रवाई न होने से क्षेत्र में रोष बना हुआ है। इस अवसर पर कामरेड ओमप्रकाश, हरियाणा जागृति मोर्चा के अध्यक्ष राजेश सिंधू एडवोकेट, रामकिशन काजल, कामरेड राजेश कुंगड़, हरफूल कदावला, मास्टर हनुमान रोहिल्ला, बनवारी नायक, रामधारी यादव और मनीष सचदेवा सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X