फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Markets buzz with activity for Karwa Chauth; advance bookings made at henna (mehndi) stalls and beauty parlors.

Bhiwani News: करवा चौथ पर बाजारों में रौनक, मेहंदी और ब्यूटी पार्लरों में एडवांस बुकिंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Markets buzz with activity for Karwa Chauth; advance bookings made at henna (mehndi) stalls and beauty parlors.
शहर के मुख्य बाजार में रखी करवा चौथ के लिए सजावटी पूजा थालियां 
भिवानी। करवा चौथ नजदीक आते ही शहर के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है और महिलाओं ने खरीदारी की तैयारियां तेज कर दी हैं। मेहंदी डिजाइनरों और ब्यूटी पार्लरों में एडवांस बुकिंग हो रही है जबकि पूजन सामग्री और आभूषणों की दुकानों पर भी ग्राहकों की आवाजाही बढ़ रही है।
विज्ञापन

करवा चौथ पर मेहंदी लगवाने के विशेष महत्व के चलते महिलाएं पहले से समय तय करवा रही हैं ताकि त्योहार के दिन इंतजार न करना पड़े। महिलाएं हाथों पर पारंपरिक और आधुनिक डिजाइन बनवाने में रुचि दिखा रही हैं। ब्यूटी पार्लरों में भी सजने-संवरने के लिए बुकिंग बढ़ रही है। मेहंदी डिजाइनरों को त्योहार के दौरान काम बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन


पूजन थालियों से लेकर गहनों तक की हो रही खरीदारी
बाजारों में सजावटी पूजन थालियों, करवे, छलनी, दीपक और अन्य पूजन सामग्री की दुकानें सज गई हैं। महिलाएं अपनी पसंद और बजट के अनुसार खरीदारी कर रही हैं। ज्वैलर्स के शोरूमों में भी भीड़ बढ़ रही है और महिलाएं करवा चौथ के लिए नए डिजाइन के आभूषण खरीदने में रुचि दिखा रही हैं। दुकानदारों को त्योहार पर कारोबार में तेजी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाजारों में यातायात व्यवस्था के लिए सतर्कता
बाजारों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। यातायात सुचारू रखने और जाम से बचने के लिए बाजारों में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। त्योहार के चलते बाजारों में बढ़ी चहल-पहल से व्यापारियों को अच्छे कारोबार की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed