सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   MP Dharmveer Singh said - To avoid toxic food, adopt natural farming

Bhiwani News: सांसद धर्मबीर सिंह बोले-जहरीले खानपान से बचने के लिए प्राकृतिक खेती अपनाएं

संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 06 Mar 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
MP Dharmveer Singh said - To avoid toxic food, adopt natural farming
विज्ञापन
भिवानी। भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह वीरवार को अपने पैतृक गांव तालू पहुंचे। सांसद ने कहा कि आज के समय में जहरीले खानपान के कारण लोग विभिन्न गंभीर बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। इससे बचने के लिए प्राकृतिक खेती को अपनाना जरूरी है। सरकार प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों को प्रति एकड़ दस हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि भी दे रही है।
Trending Videos

उन्होंने किसानों से रासायनिक उर्वरकों की बजाय गाय के गोबर और गोमूत्र से बनी जैविक खाद का प्रयोग करने का आह्वान किया। इस दौरान सांसद ने राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में नव-निर्मित कमरे, दलमान ठोला चौपाल, गोशाला के मुख्य द्वार और अन्न भंडारण कक्ष का उद्घाटन किया। साथ ही गोशाला की यज्ञशाला और शेड का शिलान्यास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जमीन की पानी सोखने की क्षमता हुई कम
उन्होंने कहा कि यूरिया और डीएपी के अत्यधिक प्रयोग से जमीन की उर्वरता प्रभावित हो रही है। जमीन की पानी सोखने की क्षमता कम हो गई है, जिससे जलभराव की समस्या बढ़ रही है और पानी भी दूषित हो रहा है। ऐसे में शुद्ध अन्न और स्वस्थ जीवन के लिए प्राकृतिक खेती जरूरी है। सांसद ने कहा कि सरकार ओलावृष्टि और सूखे से प्रभावित फसलों का मुआवजा देती है, लेकिन जलभराव से प्रभावित फसलों के लिए अभी तक कोई प्रावधान नहीं है। इस संबंध में सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है और उम्मीद है कि जल्द ही किसानों को राहत मिलेगी।
छात्राओं के लिए बनेंगे आधुनिक प्रतियोगी परीक्षा सेंटर
सांसद ने राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण भी किया और छात्राओं से बातचीत की। उन्होंने कहा कि गांव तालू और तोशाम में लड़कियों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अत्याधुनिक डिजिटल सुविधाओं से लैस सेंटर स्थापित किए जाएंगे। इन सेंटरों को प्रमुख शहरों के कोचिंग संस्थानों से जोड़ा जाएगा।
स्कूल की समस्याओं के समाधान के दिए निर्देश
निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने स्कूल के आसपास पानी निकासी की समस्या और कुछ कमरों की जर्जर स्थिति की शिकायत की। इस पर सांसद ने मौके पर ही सिंचाई विभाग के अधीक्षक अभियंता ओपी बिश्नोई को पानी निकासी की व्यवस्था करने तथा समग्र शिक्षा के अधिकारियों को स्कूल की मरम्मत करवाने के निर्देश दिए। सांसद ने गांव में शहीद वीरेंद्र सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि भी अर्पित की। इस अवसर पर बीडीपीओ नवीन कुमार, स्कूल प्राचार्या सरोज सिवाच, सरपंच प्रतिनिधि सुरेश नम्बरदार, गोशाला प्रधान रामफल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed