सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   New technologies will help in stubble management, increase farmers' income along with environmental protection: Dr. Naseeb

नई तकनीकों से पराली प्रबंधन संभव, पर्यावरण संरक्षण के साथ बढ़ेगी किसानों की आय : डॉ. नसीब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
New technologies will help in stubble management, increase farmers' income along with environmental protection: Dr. Naseeb
विज्ञापन
लोहारू। नीति आयोग के तहत संचालित आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के अंतर्गत खंड लोहारू में आयोजित आकांक्षा हाट के तीसरे दिन कृषि अभियंता डॉ. नसीब ने कहा कि नई तकनीकों और कृषि मशीनरी के माध्यम से पराली प्रबंधन संभव है जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ किसानों को अतिरिक्त आय भी प्राप्त हो सकती है। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों, स्वयं सहायता समूहों और स्थानीय प्रतिभाओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।
Trending Videos

कार्यक्रम में उप कृषि निदेशक विनोद फोगाट, कृषि अभियंता डॉ. नसीब तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास वैशाली ने मुख्य रूप से शिरकत की। उप कृषि निदेशक विनोद फोगाट ने किसानों को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कृषि योजनाओं की जानकारी देते हुए आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने फसल विविधीकरण, जल संरक्षण और उन्नत खेती पद्धतियों के माध्यम से आय बढ़ाने के उपाय भी बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि अभियंता डॉ. नसीब ने किसानों को बताया कि पराली जलाने के बजाय उससे उपयोगी उत्पाद तैयार कर अतिरिक्त आय अर्जित की जा सकती है। उन्होंने कहा कि नई तकनीकों और कृषि मशीनरी के उपयोग से पराली का बेहतर प्रबंधन संभव है। जिला कार्यक्रम अधिकारी वैशाली ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं और छोटे बच्चों को पोषण, स्वास्थ्य जांच और टीकाकरण जैसी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं।
उन्होंने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, आपकी बेटी मेरी बेटी योजना तथा गर्भवती महिलाओं के लिए उपलब्ध पोषण आहार के बारे में विस्तार से जानकारी दी और महिलाओं को इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर अतिथियों ने उपस्थित लोगों को मुख्यमंत्री द्वारा हरियाणा को एक वर्ष तक तंबाकू मुक्त बनाने के अभियान का संकल्प भी दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed