{"_id":"6a612446f13a935551073ebd","slug":"online-draw-held-for-subsidies-on-rotavators-and-laser-land-levelers-825-farmers-selected-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-154250-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: रोटावेटर व लेजर लैंड लेवलर पर अनुदान के लिए हुआ ऑनलाइन ड्रॉ, 825 किसान चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: रोटावेटर व लेजर लैंड लेवलर पर अनुदान के लिए हुआ ऑनलाइन ड्रॉ, 825 किसान चयनित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। रोटावेटर और लेजर लैंड लेवलर कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के समाम घटक के तहत वर्ष 2025-26 के लिए प्राप्त ऑनलाइन आवेदनों का ड्राॅ निकालकर 825 किसानों का चयन किया गया। लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए सभागार में डीसी साहिल गुप्ता के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय कार्यकारी समिति की उपस्थिति तथा नगराधीश अनिल कुमार की मौजूदगी में ऑनलाइन ड्राॅ संपन्न हुआ।
सहायक कृषि अभियंता नसीब सिंह धनखड़ ने बताया कि विभागीय पोर्टल पर 16 फरवरी तक प्राप्त ऑनलाइन आवेदनों के आधार पर पात्र किसानों का चयन किया गया। अनुसूचित जाति वर्ग के सभी पात्र आवेदकों को योजना के तहत स्वीकृति प्रदान कर दी गई। वहीं सामान्य वर्ग में रोटावेटर और लेजर लैंड लेवलर के लिए निर्धारित लक्ष्य से अधिक आवेदन मिलने के कारण लाभार्थियों का चयन ऑनलाइन ड्राॅ (लॉटरी) के माध्यम से किया गया।
उन्होंने बताया कि ऑनलाइन ड्राॅ के जरिए रोटावेटर के लिए 552 तथा लेजर लैंड लेवलर के लिए 273 किसानों का चयन किया गया। चयनित एवं प्रतीक्षा सूची के किसानों की सूची सहायक कृषि अभियंता, भिवानी कार्यालय के सूचना पट्ट पर प्रदर्शित कर दी गई है।
विज्ञापन
उप कृषि निदेशक डॉ. विनोद कुमार फोगाट ने कहा कि राज्य सरकार कृषि यंत्रीकरण को बढ़ावा देने और किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से आधुनिक कृषि यंत्रों पर अनुदान उपलब्ध करा रही है। उन्होंने चयनित किसानों से ऑनलाइन आवेदन की प्रति, परिवार पहचान पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक की प्रति, मेरी फसल-मेरा ब्योरा (खरीफ-2025 व रबी-2024) तथा अन्य आवश्यक दस्तावेज 27 जुलाई को दोपहर 12 बजे तक सहायक कृषि अभियंता, भिवानी कार्यालय में अनिवार्य रूप से जमा कराने की अपील की।
उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर की आरसी आवेदक किसान के स्वयं के नाम अथवा परिवार पहचान पत्र में शामिल किसी पात्र परिवार सदस्य के नाम होना मान्य होगा। लघु एवं सीमांत किसान श्रेणी के आवेदकों को अपनी भूमि जोत संबंधी पटवारी, कानूनगो या तहसीलदार से सत्यापित रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी, जबकि अनुसूचित जाति वर्ग के किसानों को सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी वैध जाति प्रमाण-पत्र भी जमा कराना होगा।
इस अवसर पर अग्रणी जिला प्रबंधक राजन मल्होत्रा, कृषि विज्ञान केंद्र की वैज्ञानिक डॉ. करिश्मा नंदा, प्रगतिशील किसान सुरेश कुमार, अभियंता तरुण और सुरेंद्र मौजूद रहे।
25 प्रतिशत प्रतीक्षा सूची भी की गई तैयार
रोटावेटर और लेजर लैंड लेवलर दोनों कृषि यंत्रों के लिए 25 प्रतिशत प्रतीक्षा सूची भी तैयार की गई है। यदि कोई चयनित किसान निर्धारित समय पर दस्तावेज जमा नहीं करता है या सत्यापन के दौरान अपात्र पाया जाता है तो उसका चयन स्वत: निरस्त कर दिया जाएगा। ऐसी स्थिति में प्रतीक्षा सूची में शामिल अगले पात्र किसान को योजना का लाभ दिया जाएगा।