{"_id":"69ea79db878ff7f56d069fcc","slug":"private-bus-driver-dies-in-road-accident-near-sudhiwas-bhiwani-news-c-125-1-bwn1004-150134-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: सुधीवास के पास सड़क हादसे में निजी बस के चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: सुधीवास के पास सड़क हादसे में निजी बस के चालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बहल। गांव सुधीवास के समीप मंगलवार देर रात हुए सड़क हादसे में निजी बस चालक अनिल (36) निवासी गागड़वास (राजस्थान) की मौत हो गई। वह रात करीब 9 बजे बहल में बस खड़ी करने के बाद बाइक से अपने गांव लौट रहा था तभी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सीएचसी लोहारू में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। इस संबंध में मृतक के छोटे भाई सुनील कुमार की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार अनिल निजी बस का चालक था और इसी से अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। सुनील कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि अनिल हर रोज की तरह ड्यूटी समाप्त करने के बाद चौधरी पेट्रोल पंप बहल पर बस खड़ी कर अपनी मोटरसाइकिल से गांव गागड़वास लौट रहा था।
जब वह सुधीवास गांव के नजदीक पहुंचा तो एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अनिल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए और उन्होंने परिजनों व पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को लोहारू अस्पताल पहुंचाया। जांच अधिकारी सोमवीर ने बताया कि पुलिस सुनील कुमार के बयान के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। अनिल अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला था। उसके पीछे पत्नी और 14 व 11 वर्ष के दो बच्चे हैं जिनका अब सहारा छिन गया है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X