{"_id":"69ea7a433733931a070a5dd7","slug":"chief-ministers-pilgrimage-scheme-registration-date-extended-till-30th-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-150125-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना की पंजीकरण की तिथि 30 तक बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना की पंजीकरण की तिथि 30 तक बढ़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भिवानी। मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 अप्रैल तक बढ़ा दी गई है। योजना के अंतर्गत नांदेड़ साहिब के लिए विशेष तीर्थ यात्रा आयोजित की जा रही है जिसमें पांच मई को एक स्पेशल ट्रेन कुरुक्षेत्र से श्रद्धालुओं को लेकर रवाना होगी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इस ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना के तहत श्रद्धालुओं के लिए नांदेड़ साहिब की विशेष यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। तीर्थ यात्रा के लिए दो विशेष रेलगाड़ियां चलाई जाएंगी। इनमें से एक स्पेशल ट्रेन हजूर साहिब के लिए पांच मई को कुरुक्षेत्र से रवाना होगी। यात्रा के लिए इच्छुक वरिष्ठ नागरिक 30 अप्रैल तक पंजीकरण कर सकते हैं।
जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी सुरेंद्र सिंगल ने बताया कि योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह यात्रा पूर्णत: निशुल्क है। उन्होंने इच्छुक नागरिकों से अपील की है कि वे समय रहते सरल हरियाणा पोर्टल पर पंजीकरण करवाकर इस धार्मिक यात्रा का लाभ उठाएं। उन्होंने बताया कि इस योजना का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानपूर्वक धार्मिक स्थलों के दर्शन करवाना और उनकी आस्था को सशक्त बनाना है। योजना का लाभ पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत तख्त सचखंड हजूर साहिब नांदेड़ की निशुल्क यात्रा के लिए 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक, जिनकी पारिवारिक आय 1.80 लाख रुपये से कम है वे 30 अप्रैल तक सरल हरियाणा पोर्टल पर पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण के बाद भिवानी के लघु सचिवालय स्थित जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी कार्यालय के कमरा नंबर सात में अवश्य सूचित करना होगा।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X