{"_id":"69ea798c89694ca7b400a28d","slug":"fir-registered-against-three-people-including-a-teacher-for-installing-a-camera-in-the-changing-room-of-women-players-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-150129-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: महिला खिलाड़ियों के चेंजिंग रूम में कैमरा लगाने के मामले में अध्यापक सहित तीन पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: महिला खिलाड़ियों के चेंजिंग रूम में कैमरा लगाने के मामले में अध्यापक सहित तीन पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बवानीखेड़ा। गांव खेड़ी दौलतपुर के खेल स्टेडियम में महिला खिलाड़ियों के चेंजिंग रूम में कैमरा लगाने के मामले में अध्यापक राजेश सहित उसकी पत्नी और एक अन्य व्यक्ति धर्मबीर के खिलाफ बवानीखेड़ा थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों की शिकायत के बाद मामला सामने आया था जिसमें आरोप है कि कैमरा लगाने की जानकारी अध्यापक की पत्नी को भी थी और इसमें उसकी मिलीभगत रही।
ग्रामीणों ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पिछले करीब छह माह से खेड़ी दौलतपुर की लड़कियों को गांव के खेल स्टेडियम में खेल अभ्यास कराया जा रहा है जहां अध्यापक राजेश उन्हें प्रशिक्षण देता है। आरोप है कि वह लड़कियों के कपड़े बदलने की जगह पर कैमरा छिपाकर रखता था। इस संबंध में उसकी पत्नी को भी जानकारी थी और ग्रामीणों ने उस पर भी पति के साथ मिलीभगत का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि इस काम में वह भी बराबर की कसूरवार है। इसके अलावा एक अन्य व्यक्ति धर्मबीर की भूमिका भी इस प्रकरण में शामिल होने के आरोप लगाए गए हैं।
मामले में आरोपी अध्यापक के खिलाफ शिक्षा विभाग द्वारा भी अनुशासनात्मक कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। बवानीखेड़ा थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि ग्रामीणों की लिखित शिकायत पर अध्यापक और दो अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
गांव की चार खिलाड़ियों ने लगाए अभद्र टिप्पणी के भी आरोप
पुलिस को दी गई शिकायत में खेल मैदान में अभ्यास करने वाली चार खिलाड़ियों ने अभद्र टिप्पणियां किए जाने के आरोप भी लगाए हैं। उन्होंने बताया कि इस वजह से वे काफी परेशान थीं और खुद को असुरक्षित महसूस कर रही थीं। ग्रामीणों के अनुसार यह घटना अत्यंत गंभीर है जिससे क्षेत्र की लड़कियों में भय और असुरक्षा की भावना उत्पन्न हो गई है और वे डरी हुई हैं। ग्रामीणों ने थाना प्रभारी से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X