सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Process of 28 development works worth Rs 3 crore of Zila Parishad accelerated, tenders issued for many schemes

Bhiwani News: जिला परिषद के तीन करोड़ के 28 विकास कार्यों की प्रक्रिया तेज, कई योजनाओं के टेंडर जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Process of 28 development works worth Rs 3 crore of Zila Parishad accelerated, tenders issued for many schemes
विज्ञापन
भिवानी। जिला परिषद सदन द्वारा स्वीकृत करीब तीन करोड़ रुपये की लागत के 28 विकास कार्यों की निर्माण प्रक्रिया प्रगति पर है। यह जानकारी एडीसी एवं जिला परिषद के कार्यकारी अधिकारी दीपक बाबूलाल करवा ने दी। उन्होंने बताया कि करीब 1.60 करोड़ रुपये की लागत के 15 विकास कार्यों के टेंडर जारी कर दिए गए हैं।
Trending Videos

वहीं करीब 67.35 लाख रुपये के कार्यों के टेंडर एक सप्ताह के भीतर जारी कर दिए जाएंगे। शेष विकास कार्यों की औपचारिकताएं पूरी होने के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। एडीसी ने बताया कि निर्माण कार्यों में उपयोग होने वाली सामग्री की गुणवत्ता की नियमित निगरानी की जाएगी। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि जारी किए गए 15 विकास कार्यों की कुल अनुमानित लागत 1 करोड़ 59 लाख 74 हजार रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव तिगड़ाना में 12 लाख रुपये की लागत से सतबीर भाना से नरेश के घर तक गली का निर्माण, मुंढाल खुर्द में 10 लाख रुपये से रेलवे स्टेशन से विजयपाल के खेत तक रास्ता निर्माण, धनाना-प्रथम में 10 लाख रुपये से संत रविदास भवन में चहारदीवारी निर्माण, रतेरा में 11 लाख रुपये से आंबेडकर भवन निर्माण, कुंगड़ में 20.76 लाख रुपये से रोहित सिहाग से सतीश के घर तक रास्ता निर्माण शामिल है।
इसके अलावा बड़सी जाटान में 10 लाख रुपये से बड़सी-ढाणा रोड से धर्मपाल के घर तक रास्ता निर्माण, लोहारी जाटू में 10 लाख रुपये से नुनान पाना में आंबेडकर लाइब्रेरी निर्माण, अलखपुरा में 11 लाख रुपये से सर्वजातीय चौपाल की चारदीवारी व गेट निर्माण तथा 10 लाख रुपये से गुर्जर धर्मशाला का जीर्णोद्धार शामिल है।
तोशाम में 20.99 लाख रुपये से सिवानी रोड से डॉ. राजबीर के घर होते हुए सोमबीर के घर तक गली निर्माण, बुद्धशैली में 5 लाख रुपये से गौशाला में शेड निर्माण, तलवानी में 8 लाख रुपये से नेतराम के घर तक पाइप लाइन, धनाना-प्रथम में 6 लाख रुपये से जींद-भिवानी रोड से चौक तक गली निर्माण, तालु में 4.99 लाख रुपये से गौशाला में प्रांगण निर्माण तथा बड़वा में 10 लाख रुपये से मेन रोड से कृष्ण जानी के घर तक रास्ता निर्माण शामिल है।
एडीसी ने बताया कि बामला-प्रथम में 14.77 लाख रुपये से ब्राह्मण चौपाल निर्माण व 5.90 लाख रुपये से गौशाला से राममहेर के घर तक गली निर्माण, देवावास में 11 लाख रुपये से गौशाला निर्माण, सिधनवा में 15.28 लाख रुपये से बस स्टैंड पर शेड निर्माण तथा बड़दू चैना में 20.40 लाख रुपये से बड़दू चैना से हरीश शर्मा के घर तक रास्ता निर्माण की अनुमानित लागत तैयार की जा रही है।
उन्होंने बताया कि 67.35 लाख रुपये के पांच विकास कार्यों के टेंडर एक सप्ताह में जारी कर दिए जाएंगे। कैरू-द्वितीय में 14.15 लाख रुपये से बाबा मेलनाथ में हॉल रूम निर्माण, लीलस में 4 लाख रुपये से रामदेव मंदिर के पास शेड निर्माण तथा ढाणी भाखड़ा में 10 लाख रुपये से बस स्टैंड व शेड निर्माण की जगह अभी तय नहीं हुई है।
कैरू में सात लाख रुपये से खेल मैदान में स्टेज व शौचालय निर्माण का प्रस्ताव ग्राम पंचायत स्तर पर लंबित है। देवराला में 17.95 लाख रुपये से तथा 18.20 लाख रुपये से दो रास्ता निर्माण कार्यों के लिए सजरा प्राप्त नहीं हुआ है।
बहल के वार्ड नंबर 18 में 4.50 लाख रुपये से वाटर कूलर के लिए नींव व लोहे की संरचना निर्माण हेतु बिजली निगम की प्रक्रिया लंबित है। गैंडावास में 2.50 लाख रुपये की राशि पर्याप्त न होने के कारण गली निर्माण कार्य भी लंबित है। उन्होंने बताया कि सभी औपचारिकताएं पूरी होते ही इन विकास कार्यों के टेंडर जारी कर दिए जाएंगे।


विकास कार्यों को समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण तरीके से संपन्न करवाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जा चुके हैं। निर्माण कार्य में उपयोग होने वाली सामग्री की गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाएगा। कार्यों की नियमित रूप से निगरानी की जाएगी। विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। -दीपक बाबूलाल करवा, अतिरिक्त उपायुक्त भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed