फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Rahul Gandhi congratulates Bhiwani athlete Sandeep Kadwasra

भिवानी: खिलाड़ी संदीप कड़वासरा का विश्व मास्टर वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ चयन, राहुल गांधी ने दी बधाई

Tue, 18 Aug 2026 08:48 PM IST
मयूर शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Published by: मयूर शर्मा Updated Tue, 18 Aug 2026 08:48 PM IST
सार

संदीप कड़वासरा को कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली स्थित अपने आवास पर आमंत्रित कर सम्मानित किया और आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन
Rahul Gandhi congratulates Bhiwani athlete Sandeep Kadwasra
किर्गिस्तान चैंपियनशिप में भाग लेने वाले खिलाड़ी भी हुए सम्मानित - फोटो : संवाद

विस्तार

भिवानी जिले के गांव झंझड़ा श्योराण निवासी संदीप कुमार कड़वासरा का 60 किलोग्राम पुरुष भार वर्ग में होने वाली विश्व मास्टर वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप-2026 के लिए चयन होने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। संदीप कड़वासरा को कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली स्थित अपने आवास पर आमंत्रित कर सम्मानित किया और आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन


संदीप कड़वासरा ने बताया कि 17 अगस्त को राहुल गांधी ने 10 जनपथ स्थित अपने आवास पर मास्टर वेटलिफ्टिंग एवं स्ट्रेंथ लिफ्टिंग के खिलाड़ियों को आमंत्रित किया था। इस दौरान राहुल गांधी ने खिलाड़ियों से करीब एक घंटे तक मुलाकात की तथा उनके खेल, उपलब्धियों और आर्थिक समस्याओं को लेकर भी चर्चा की।
विज्ञापन


उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि 16 से 27 सितंबर तक एथेंस, ग्रीस में आयोजित होने वाली विश्व मास्टर वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में खिलाड़ियों को भारत का नाम रोशन करना है। राहुल गांधी ने संदीप कड़वासरा की उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि हरियाणा के भिवानी जिले के छोटे से गांव झंझड़ा श्योराण का खिलाड़ी आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने की स्थिति में पहुंचा है, जो पूरे देश और क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उन्होंने संदीप को एथेंस में शानदार प्रदर्शन कर देश के लिए पदक जीतने की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जर्मनी में जीत चुके हैं स्वर्ण पदक

संदीप कड़वासरा ने बताया कि उन्होंने जनवरी 2026 में जर्मनी में आयोजित इंटरनेशनल चैंपियनशिप में भारत की ओर से हिस्सा लेते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया था। इस उपलब्धि के बाद उनका चयन विश्व मास्टर वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ है। संदीप के अनुसार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनके प्रदर्शन से यह साबित हुआ है कि ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ी भी कड़ी मेहनत और लगन के दम पर देश का नाम विश्व पटल पर रोशन कर सकते हैं।

खिलाड़ियों को राजनीति से दूर रखने पर दिया जोर

राहुल गांधी ने खिलाड़ियों से बातचीत के दौरान कहा कि खिलाड़ी किसी राजनीति का हिस्सा नहीं होते बल्कि वे देश का गौरव होते हैं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए। उन्होंने खिलाड़ियों के प्रति अपने सम्मान की बात रखते हुए बताया कि वे स्वयं मार्शल आर्ट में ब्लैक बेल्ट हैं और खेल एवं खिलाड़ियों का विशेष सम्मान करते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि “मेहनत से निकला हर पसीना तिरंगे की शान बनता है। आप सिर्फ अपने लिए नहीं, देशवासियों के सपनों के लिए खेलने जा रहे हैं। एथेंस में भारत का परचम लहराकर लौटें।”

किर्गिस्तान चैंपियनशिप में भाग लेने वाले खिलाड़ी भी हुए सम्मानित

इस अवसर पर किर्गिस्तान में आयोजित होने वाली 13वीं विश्व स्ट्रेंथ लिफ्टिंग चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया। इनमें अजब सिंह, नितिन चावला, पुष्कर, रविंदर तथा तमिलनाडु के आर. युवराज सहित अन्य खिलाड़ी शामिल रहे।


भारतीय टीम की अगुवाई पर जताया भरोसा

संदीप कड़वासरा ने बताया कि राहुल गांधी ने भारतीय मास्टर वेटलिफ्टिंग टीम एवं भारतीय स्ट्रेंथ लिफ्टिंग टीम के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भारतीय मास्टर वेटलिफ्टिंग के जनरल सेक्रेटरी एवं शिव छत्रपति अवाॅर्ड से सम्मानित उदय शेट्टी की अगुवाई और मार्गदर्शन की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि अनुभवी खिलाड़ी एवं पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित खेल हस्तियों के मार्गदर्शन से भारतीय खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा और देश को पदकों की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed