{"_id":"69b6f6e835a913118b0e1b1c","slug":"roadways-driver-injured-in-roadways-bus-and-truck-collision-dies-after-21-days-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-148132-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: रोडवेज बस व ट्रक भिड़ंत में 21 दिन बाद घायल रोडवेज चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: रोडवेज बस व ट्रक भिड़ंत में 21 दिन बाद घायल रोडवेज चालक की मौत
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त रोडवेज बस। आर्काइव
विज्ञापन
भिवानी। गांव मुंढाल के पास भिवानी-जींद मार्ग पर हुए रोडवेज बस व ट्रक की टक्कर में घायल रोडवेज ड्राइवर गांव तालू निवासी मंगल सेन (48) की इलाज के दौरान 21 दिन बाद शनिवार शाम को गुरुग्राम के निजी अस्पताल में मौत हो गई। वहीं इस सड़क हादसे में ट्रक ड्राइवर की पहले ही मौत हो चुकी है।
मंगल सेन के चचेरे भाई आजाद ने बताया कि मंगल सेन रोडवेज डिपो भिवानी में ड्राइवर के पद पर तैनात थे। वह 22 फरवरी शाम को रोडवेज बस लेकर भिवानी से जींद की तरफ जा रहे थे। जब बस गांव मुंढाल के नजदीक पहुंची तो सामने से आ रहे ट्रक के साथ बस की टक्कर हो गई थी। घायल रोडवेज ड्राइवर मंगल सेन को पहले हांसी अस्पताल में भर्ती करवाया। इसके बाद हिसार लेकर गए।
वहां ठीक नहीं होने के कारण 25 फरवरी को गुरुग्राम के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां पर उपचार के दौरान मंगलसेन की शनिवार को मौत हो गई। मंगलसेन 4 बच्चों के पिता थे जिनमें से 3 लड़कियां व एक लड़का है। मंगलसेन 2014 में चालक के पद पर रोडवेज में नियुक्त हुए थे था।
मुंढाल पुलिस चौकी के जांच अधिकारी सुरेंद्र ने बताया कि 22 फरवरी को गांव मुंढाल के समीप हुई रोडवेज बस व ट्रक की टक्कर में 11 लोग घायल हुए थे। इनमें से ट्रक चालक की पहले ही मौत हो चुकी है। बस ड्राइवर मंगल सेन को भी हादसे में गंभीर चोटें लगी थी। बस परिचालक सतबीर के बयान पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
Trending Videos