सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   From today, students will appear for annual examinations from Kindergarten to class five.

Bhiwani News: आज से 30,000 विद्यार्थी देंगे बालवाटिका से कक्षा पांचवीं तक की वार्षिक परीक्षाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
From today, students will appear for annual examinations from Kindergarten to class five.
शहर में राजकीय कन्या स्कूल का मुख्य गेट। संवाद
विज्ञापन
भिवानी। शिक्षा निदेशालय ने बालवाटिका से कक्षा पांचवीं तक की वार्षिक परीक्षाओं के शेड्यूल में बदलाव किया है। अब जिले में इन कक्षाओं की वार्षिक परीक्षाएं 13 मार्च के बजाय 16 मार्च से शुरू होंगी और 25 मार्च तक चलेंगी। इन परीक्षाओं में जिले के करीब 30,000 से अधिक विद्यार्थी शामिल होंगे।
Trending Videos

परीक्षाएं बालवाटिका से कक्षा तीसरी तक के विद्यार्थियों की निपुण दक्षताओं के आधार पर कराई जाएंगी। जबकि कक्षा चौथी और पांचवीं के प्रश्नपत्र एससीईआरटी की ओर से तैयार किए जाएंगे। बालवाटिका से कक्षा पांचवीं तक की परीक्षाएं निर्धारित समय-सारणी के अनुसार स्कूलों में आयोजित करवाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग के अनुसार अलग-अलग कक्षाओं के विद्यार्थियों की लिखित और मौखिक दोनों प्रकार की परीक्षाएं ली जाएंगी। विद्यार्थियों को वार्षिक परीक्षा की तैयारी में मदद देने के लिए विभाग की ओर से सैंपल पेपर भी जारी किए गए हैं। ये सैंपल पेपर लिंक के माध्यम से साझा किए गए हैं और इन्हें निपुण टीचर एप के कंटेंट रिपॉजिटरी तथा एससीईआरटी की वेबसाइट पर भी उपलब्ध करवाया जाएगा।
इसके अलावा शिक्षा विभाग की ओर से मार्च महीने में कक्षा तीसरी के विद्यार्थियों के लिए एक और फाउंडेशनल लर्निंग स्टडी आयोजित की जाएगी। इसके लिए कक्षा तीसरी के शिक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे सैंपल पेपर के माध्यम से विद्यार्थियों को पहले से तैयार करवाएं।

-------------------------------------------------
ये रहेगा परीक्षाओं का शेड्यूल
16 मार्च : पहली कक्षा का अंग्रेजी, दूसरी का गणित, चौथी का हिंदी लिखित।
17 मार्च : पहली कक्षा का हिंदी लिखित, दूसरी का अंग्रेजी लिखित, तीसरी का गणित।
18 मार्च : पहली कक्षा का हिंदी, दूसरी का अंग्रेजी, तीसरी का अंग्रेजी।
19 मार्च : पहली कक्षा का अंग्रेजी, दूसरी का गणित, चौथी का गणित, पांचवीं का हिंदी।
20 मार्च : तीसरी कक्षा का गणित, चौथी का अंग्रेजी, पांचवीं का गणित।
24 मार्च : कक्षा चौथी का हिंदी, कक्षा पांचवीं का ईवीएस।
25 मार्च : कक्षा चौथी का ईवीएस।

-------------------------------------
शिक्षा निदेशालय की ओर से बालवाटिका से कक्षा पांचवीं तक की परीक्षाओं के लिए तिथि में बदलाव किया गया है। अब इन कक्षाओं की परीक्षाएं 16 मार्च से शुरू होंगी। परीक्षाओं के लिए विभाग की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
-
निर्मल दहिया, जिला शिक्षा अधिकारी, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed