सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Second accused of fraud by changing debit card arrested

Bhiwani News: डेबिट कार्ड बदल धोखाधड़ी करने का दूसरा आरोपी काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Second accused of fraud by changing debit card arrested
विज्ञापन
लोहारू। डिटेक्टिव स्टाफ लोहारू ने डेबिट कार्ड बदलकर धोखाधड़ी से पैसे निकालने के मामले में दूसरे आरोपी गांव कानोह, हाल निवासी वार्ड नंबर- 14 बरवाला निवासी प्रवीण को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस को आरोपी से 4,500 रुपये बरामद हुए हैं।
Trending Videos

बडदु चैना निवासी साहिल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह लोहारू स्थित एसबीआई के एटीएम में पैसे निकालने के लिए गया था। वहां मौजूद एक व्यक्ति ने सहायता करने के नाम पर उसका डेबिट कार्ड बदल लिया और बाद में आरोपियों की ओर से उसके बैंक खाते से अलग-अलग समय पर करीब 29,000 रुपये धोखाधड़ी से निकाल लिए गए। 12 मार्च को डिटेक्टिव स्टाफ लोहारू थाना से जांच अधिकारी प्रमोद कुमार ने डेबिट कार्ड बदलकर धोखाधड़ी करने के मामले में एक आरोपी को बस अड्डा ढिगावा से गिरफ्तार किया है। आरोपी प्रवीण के विरुद्ध पहले भी दिल्ली, बरवाला, सालासर व भिवानी में कुल 7 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed