{"_id":"69b6ed6e1ed900206c0b4dca","slug":"mustard-harvesting-affected-due-to-rain-in-bahal-area-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-148156-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: बहल क्षेत्र में बारिश के कारण सरसों की कटाई हुई प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: बहल क्षेत्र में बारिश के कारण सरसों की कटाई हुई प्रभावित
विज्ञापन
भिवानी जिले के गांव सुरपुरा कलां के खेतों में बारिश के बाद जमीन पर बिछी गेहूं की फसल। संवाद
विज्ञापन
बहल। क्षेत्र में रात को करीब तीन बजे आई बारिश से सरसों की कटाई व कढाई का कार्य पूरी तरह से बाधित हो गया। अब किसानों को कम से कम तीन दिन तक फसल सूखने तक इंतजार करना होगा। फसल सूखने के बाद ही सरसों की फसल कटाई का काम शुरू होगा। कटाई का काम रुकने से दूसरे प्रदेशों से आए मजदूर भी खाली हो गए है।
हालांकि शनिवार शाम से ही मौसम का मिजाज बदला सा नजर आ रहा था। लेकिन बारिश जैसी कोई संभावना नजर नहीं आ रही थी। मौसम विभाग की चेतावनी पर बारिश पर किसान सजग जरूर थे। बारिश की संभावना पर उन्होंने कटाई गई फसल को ढापने के लिए तिरपाल आदि की व्यवस्था कर रखी थी।
रविवार सुबह करीब तीन बजे एकाएक आसमान में बादल बन आए और गरज के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। करीब दस मिनट तक बारिश हुई जिससे खेतों में पक कर तैयार हुई फसल पूरी तरह से भीग गई। फसल भीगने से जहां कटाई का काम प्रभावित हो गया वहीं फसल निकालने का काम भी रुक गया।
किसान पवन शर्मा सुरपुरा, अजय श्योराण ने बताया कि हालांकि बारिश तेज नहीं थी लेकिन बारिश से फसल निकालने का काम दो तीन दिन के लिए प्रभावित हो गया है। अब उनको फसल निकालने के लिए उसके सूखने का इंतजार करना होगा। वहीं फसल काटने के लिए पंजाब, बिहार व मध्यप्रदेश से आए मजदूर खाली हो गए और दिन भर बाजारों में अपनी जरूरत का सामान खरीदते नजर आए।
बारिश से खेतों में पकने के कगार पर खड़ी गेहूं की फसल जमीन पर बिछ गई। किसानों ने बताया कि अबकी बार पैदावार बहुत अच्छी है। उम्मीद है कि मौसम सही रहा तो एक सप्ताह के अंदर सरसों की फसल की कटाई का काम पूरा हो जाएगा।
Trending Videos