सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Shashi won a bronze medal in the triple jump at the Junior Federation event.

Bhiwani News: शशि ने जूनियर फेडरेशन स्पर्धा में ट्रिपल जंप में जीता कांस्य पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Shashi won a bronze medal in the triple jump at the Junior Federation event.
कांस्य पदक विजेता शशि। 
विज्ञापन
भिवानी। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित तीन दिवसीय जूनियर फेडरेशन स्पर्धा में भिवानी जिले के बवानीखेड़ा निवासी शशि ने ट्रिपल जंप इवेंट में कांस्य पदक हासिल किया है। यह प्रतियोगिता कर्नाटक के तुमकुर में जारी है।
Trending Videos

सत्यवीर धनखड़, फरीदाबाद, मीडिया प्रभारी खेल और प्रदीप मलिक, महासचिव, एथलेटिक्स हरियाणा ने बताया कि शशि ने 12 मीटर 12 सेंटीमीटर की छलांग लगाकर कांस्य पदक अपने नाम किया। इस इवेंट में पंजाब की जस्लीन कौर ने रजत पदक हासिल किया जबकि तमिलनाडु की साधना रवि ने 12 मीटर 97 सेंटीमीटर की छलांग लगाकर स्वर्ण पदक जीतते हुए एशियन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में हरियाणा के निश्चय (रोहतक) ने 57 मीटर 02 सेंटीमीटर डिस्कस थ्रो कर स्वर्ण पदक जीतकर एशियन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई किया और भारतीय टीम में स्थान बनाया। वहीं हितेश (हिसार) ने 1500 मीटर दौड़ में रजत पदक हासिल किया।
इस अवसर पर एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ग्रीवेंस कमेटी सदस्य राजकुमार मिटान, एथलेटिक्स हरियाणा के अध्यक्ष दिलबाग सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed