सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The mercury reached 38.5 degrees, the weather will remain dry till April 25.

Bhiwani News: पारा 38.5 डिग्री पहुंचा, 25 अप्रैल तक मौसम रहेगा खुश्क

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
The mercury reached 38.5 degrees, the weather will remain dry till April 25.
बुधवार को दोपहर में घंटाघर से  हांसी गेट मार्ग पर छाया सन्नाटा।
विज्ञापन
भिवानी। जिले में बुधवार को अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तेज गर्मी के कारण दिनभर तपन भरी स्थिति बनी रही और दोपहर के समय शहर के बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा।
Trending Videos

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आगामी 25 अप्रैल तक मौसम खुश्क और गर्म रहने की संभावना है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम एवं कृषि वैज्ञानिक डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में 25 अप्रैल तक मौसम आमतौर पर खुश्क व गर्म रहने के आसार हैं। इस दौरान बीच-बीच में गर्म हवाएं यानी लू चलने की भी संभावना बनी रहेगी। साथ ही दिन के तापमान में बढ़ोतरी और रात्रि तापमान में अधिक बदलाव न होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 26 अप्रैल से एक पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के चलते प्रदेश के मौसम में फिर से बदलाव आने की संभावना बन रही है।

दिनांक अधिकतम न्यूनतम
22 अप्रैल 38.5 27
21 अप्रैल 42.5 26.5
20 अप्रैल 43.5 24
19 अप्रैल 39 21
18 अप्रैल 39.5 23
17 अप्रैल 41 25
16 अप्रैल 41 23

गर्मी में बढ़ी ठंडे पेय पदार्थों की मांग
तापमान बढ़ने के साथ ही बाजारों में ठंडे पेय पदार्थों की मांग भी तेजी से बढ़ गई है। गर्मी में शरीर में पानी की कमी न हो, इसके लिए लोग जूस और ग्लूकोज जैसे पेय पदार्थों का अधिक सेवन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed