सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The municipality handed over 12 acres of 272 PID to the Waqf Board, sparking outrage in the city.

Bhiwani News: नगर पालिका ने 12 एकड़ की 272 पीआईडी वक्फ बोर्ड के नाम की, शहर में नाराजगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
The municipality handed over 12 acres of 272 PID to the Waqf Board, sparking outrage in the city.
विज्ञापन
बवानीखेड़ा। नगर पालिका ने शहर में 12 एकड़ भूमि की 272 पीआईडी को मकान और दुकान मालिकों के नाम से हटाकर वक्फ बोर्ड के नाम कर दिया। इस फैसले से शहरवासियों में नाराजगी फैल गई है और लोग एकजुट होकर इसका विरोध करने के लिए तैयार हैं।
Trending Videos

नगर पालिका प्रधान सुंदर अत्री ने कहा कि किसी के साथ गलत नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि वर्षों पुरानी रिहायशी व रजिस्ट्री होने के बावजूद पीआईडी हटाना गलत है और वह स्थानीय विधायक, निकाय मंत्री, मुख्यमंत्री तथा केंद्रीय मंत्री से मिलकर इस मामले का समाधान कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहरवासियों में बूटाराम, देसराज, प्रेम, रमन कुमार, सुशील, राजेन्द्र, जोगेन्द्र, हरीराम, रामप्रकाश, दयानंद, राजबीर सिंह, विक्की और संजय कुमार ने पार्षदों व प्रतिनिधियों की अगुवाई में नगर पालिका प्रधान सुंदर अत्री को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि वे पिछले 60-65 वर्षों से इस स्थान पर निवास कर रहे हैं और उनकी पीआईडी बनी हुई है। बिजली-पानी कनेक्शन मौजूद हैं और गृहकर भी जमा कर रहे हैं। लेकिन उनकी पीआईडी रद्द कर दी गई जो असहनीय है।
क्षेत्रवासियों ने बताया कि कुछ पीआईडी के मामले में न्यायालय का फैसला उनके पक्ष में है लेकिन बावजूद इसके उनकी पीआईडी रद्द कर दी गई। नगर पालिका द्वारा इंटरलाकिंग गली बनवाई गई है, जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग ने पीने के पानी की पाइप लाइन और सीवरेज कनेक्शन दिए हैं और बिजली निगम के कनेक्शन भी वर्षों से स्थापित हैं।

12 एकड़ में 272 पीआईडी रद्द
नगर पालिका सचिव संदीप गर्ग ने बताया कि खसरा नंबर 637, 639 और 640 में 12 एकड़ भूमि की 272 पीआईडी रद्द की गई हैं। इसके पीछे भिवानी वक्फ बोर्ड की रिक्वेस्ट थी।

नगर पालिका प्रधान बोले – गलत नहीं होने देंगे
नगर पालिका प्रधान सुंदर अत्री ने कहा कि इस भूमि पर स्थापित लोगों के साथ किसी प्रकार की अनियमितता नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि वे स्वयं विधायक, स्थानीय निकाय मंत्री, मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री से मिलकर समस्या का समाधान करवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed