सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   There will be a permanent solution to rainwaterlogging in Golagarhi, the Gram Panchayat will lay a three thousand feet pipeline worth Rs 17 lakh.

Bhiwani News: गोलागढ़ी में बरसाती जलभराव का होगा स्थायी समाधान, 17 लाख से तीन हजार फीट पाइपलाइन डालेगी ग्राम पंचायत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
There will be a permanent solution to rainwaterlogging in Golagarhi, the Gram Panchayat will lay a three thousand feet pipeline worth Rs 17 lakh.
गांव चांग में बरसाती पानी निकासी के लिए पाइप लाइन डालने के कार्य का शुभारंभ करती सरपंच सुदेश रा
विज्ञापन
चांग। गांव चांग की गोलागढ़ी में बरसाती जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए ग्राम पंचायत करीब 17 लाख रुपये की लागत से तीन हजार फीट लंबी आठ इंच की पाइप लाइन डालकर पानी की निकासी सीधे ड्रेन तक कराएगी। इस योजना से लगभग 20 हजार की आबादी वाले गांव की करीब 40 फीसदी आबादी को राहत मिलेगी।
Trending Videos

ग्राम पंचायत ने इस कार्य के लिए पीडब्ल्यूडी और सिंचाई विभाग से एनओसी जारी करा ली है जबकि वक्फ बोर्ड से एनओसी की प्रक्रिया जारी है। पंचायत ने प्रस्ताव पास कर गोलागढ़ी की खाड़ी से भिवानी-महम मुख्य मार्ग की ड्रेन तक पाइप लाइन बिछाने का निर्णय लिया है। इस कार्य पर ग्राम पंचायत स्वयं करीब 17 लाख रुपये खर्च करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव चांग की गोलागढ़ी की खाड़ी जोहड़ी में मात्र दो एमएम बारिश होने पर ही निचले क्षेत्र के घरों तक पानी पहुंच जाता है। हर वर्ष मानसून के दौरान सिंचाई विभाग की मैकेनिकल शाखा को अस्थायी रूप से यहां बरसाती पानी की निकासी के लिए पाइप लाइन डालनी पड़ती है और महीनों तक निकासी का कार्य कराना पड़ता है। भारी-भरकम पाइपों को लाने, उन्हें वापस मैकेनिकल कर्मशाला तक पहुंचाने तथा पंपिंग मशीनरी के रखरखाव का खर्च भी उठाना पड़ता है, जो ग्राम पंचायत के लिए बड़ी परेशानी बना रहता है। अब पंचायत ने इसका स्थायी समाधान निकाल लिया है।

पढ़े-लिखे दंपती ने संभाली ग्राम पंचायत की कमान तो बदली सूरत
गांव चांग की महिला सरपंच सुदेश रानी एमए, बीएड हैं। पंचायत चुनाव में जिले में सर्वाधिक मत हासिल करने का रिकॉर्ड उनके नाम दर्ज है। ग्राम पंचायत की कमान संभालने के बाद उन्होंने गांव के विकास को लेकर कई रचनात्मक कदम उठाए हैं, जिनसे ग्रामीणों की जीवनशैली में बदलाव महसूस किया जा रहा है।

बुजुर्ग महिला की अर्थी भी बरसाती पानी से होकर श्मशान घाट तक पहुंची थी
पिछले वर्ष एक बुजुर्ग महिला की मृत्यु के बाद उसकी अर्थी परिजनों को बरसाती जलभराव के बीच से होकर श्मशान घाट तक ले जानी पड़ी थी। वहीं, एक परिवार को घरों के अंदर बरसाती पानी जमा होने के कारण शादी समारोह दूसरी जगह कराने पर मजबूर होना पड़ा था।


गांव चांग की गोलागढ़ी की खाड़ी के आसपास के आवासीय इलाकों की करीब 40 साल पुरानी समस्या का अब ग्राम पंचायत ने स्थायी समाधान निकाल दिया है। इसके लिए 17 लाख के बजट से तीन हजार फीट की पाइप लाइन डालने का काम शुरू कराया गया है। संबंधित विभागों से एनओसी हो चुकी है। पानी निकासी के लिए स्थायी तौर पर खाड़ी के पास चैंबर निर्माण किया जाएगा जिससे बारिश के दौरान अतिरिक्त पानी को सीधे ड्रेन तक पहुंचाना आसान होगा और घरों तक बारिश का पानी नहीं पहुंचेगा। -सुदेश रानी, सरपंच, चांग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed