Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
Haryana Board of School Education has declared two examination centres in Bhiwani as sensitive
{"_id":"699e9aafff5bb2817a07694a","slug":"video-haryana-board-of-school-education-has-declared-two-examination-centres-in-bhiwani-as-sensitive-2026-02-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा भिवानी के दो परीक्षा केंद्रों को घोषित किया गया है संवेदनशील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा भिवानी के दो परीक्षा केंद्रों को घोषित किया गया है संवेदनशील
जिले भर में बुधवार को 74 परीक्षा केंद्रों पर हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की बारहवीं कक्षा की अंग्रेजी विषय की परीक्षा आरंभ हो चुकी है।
पहले दिन जिले में कक्षा बारहवीं के 14 हजार 250 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। वहीं, परीक्षा को लेकर शिक्षा बोर्ड द्वारा जिले के दो परीक्षा केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया गया है।
दरअसल, बुधवार से आरंभ होने वाली हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं को लेकर जिला प्रशासन की परीक्षा केंद्रों पर पैनी निगाहें बनी हुई है। परीक्षाओं की शुचिता, विश्वसनीयता को बनाए रखने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा-163 लागू कर दी गई है।
परीक्षा केंद्रों के निकट फोटोस्टेट की दुकानें व कोचिंग सेंटर भी बंद रहेंगे। बोर्ड द्वारा प्रश्र पत्रों पर अल्फा न्यूमेरिक कोड, क्यू आर कोड और हिडन सिक्योरिटी फीचर भी अंकित किए गए हैं। इससे यदि कोई परीक्षार्थी, पर्यवेक्षक, कर्मचारी व अन्य कोई व्यक्ति प्रश्र पत्र की फोटो लेता है तो तुरंत पता लग जाएगा कि प्रश्र पत्र किस परीक्षार्थी का है एवं कहां से आउट हुआ है, जिससे परीक्षाओं के दौरान होने वाली किसी भी प्रकार की अनियमितताओं पर लगाम लगाई जा सकेगी।
यदि किसी परीक्षा केंद्र से पेपर आउट होने का मामला पाया जाता है, तो उस केंद्र के अधीक्षक, पर्यवेक्षक व नकल में संलिप्त परीक्षार्थी के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। सभी परीक्षा केंद्र सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रहेंगे। यह कदम पेपर लीक की संभावना को समाप्त करने और परीक्षा में पारदर्शिता लाने के लिए उठाया गया है। वहीं, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा जिले के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल रतेरा व राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल देवराला द्वितीय के नए भवन को संवेदनशील घोषित किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।