{"_id":"699ebb806bddd6d1900c70b8","slug":"video-strict-arrangements-for-the-haryana-board-of-school-educations-12th-class-english-exam-2026-02-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 12वीं के अंग्रेजी विषय की परीक्षा कड़े बंदोबस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 12वीं के अंग्रेजी विषय की परीक्षा कड़े बंदोबस्त
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा के प्रथम दिवस अंग्रेजी विषय का पेपर लोहारू क्षेत्र में कड़े बंदोबस्तों के बीच शुरू हुआ।
लोहारू स्थित पीएम श्री कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लोहारू में बनाए गए परीक्षा केंद्र पर कुल 316 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। परीक्षा को नकल रहित एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न करवाने के लिए प्रशासन द्वारा व्यापक एवं सख्त प्रबंध किए गए।
परीक्षा केंद्र पर एक सुपरिंटेंडेंट, एक चीफ सुपरिंटेंडेंट, दो डिप्टी सुपरिंटेंडेंट, एक क्लर्क तथा 13 सुपरवाइजरों की ड्यूटी लगाई गई। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपनी जिम्मेदारी गंभीरता एवं सतर्कता के साथ निभाई। विशेष रूप से परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पूर्व सुपरवाइजरों एवं पुलिस स्टाफ द्वारा प्रत्येक परीक्षार्थी की सघन चेकिंग की गई। विद्यार्थियों की तलाशी लेकर यह सुनिश्चित किया गया कि कोई भी प्रतिबंधित सामग्री परीक्षा कक्ष में न ले जाई जाए। जांच प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद ही विद्यार्थियों को अंदर प्रवेश दिया गया।
सुरक्षा व्यवस्था के तहत लोहारू थाना से दर्जनभर से अधिक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई। परीक्षा प्रारंभ होने से पूर्व थाना प्रभारी निरीक्षक जरनैल सिंह ने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया और पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।