सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Wide range of career opportunities for math students, from data science to defense services

Bhiwani News: गणित के विद्यार्थियों के लिए डाटा साइंस से रक्षा सेवाओं तक कॅरिअर के व्यापक अवसर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Wide range of career opportunities for math students, from data science to defense services
विज्ञापन
भिवानी। गणित केवल शिक्षण और शोध तक सीमित नहीं, बल्कि डाटा साइंस, एक्चुरियल साइंस, आईटी, रक्षा सेवाओं और प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे क्षेत्रों में भी व्यापक कॅरिअर अवसर उपलब्ध हैं। यह बात इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज एंड रिसर्च, एमडीयू की प्रोफेसर दिव्या मल्हान ने चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय (सीबीएलयू) के गणित विभाग में आयोजित कॅरिअर काउंसिलिंग एवं मार्गदर्शन विषयक व्याख्यान में कही।
Trending Videos

कार्यक्रम कुलगुरु प्रो. दीप्ति धर्माणी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। व्याख्यान का उद्देश्य विद्यार्थियों को गणित के क्षेत्र में उपलब्ध विविध कॅरिअर संभावनाओं से अवगत कराना रहा। प्रोफेसर दिव्या मल्हान ने कहा कि संख्यात्मक विश्लेषण, डाटा साइंस और आईटी जैसे क्षेत्रों में गणित की मजबूत पृष्ठभूमि वाले विद्यार्थियों की विशेष मांग है। उन्होंने उच्च शिक्षा के विकल्पों, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, साक्षात्कार कौशल और व्यक्तित्व विकास के महत्वपूर्ण पहलुओं पर भी विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

गणित विभागाध्यक्ष प्रो. दिनेश मदान एवं संकाय सदस्यों ने मुख्य वक्ता का स्वागत किया। उन्होंने विद्यार्थियों को इस प्रकार के व्याख्यानों से अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर प्रो. कुलदीप बंसल, प्रो. वीके कौशिक और डॉ. विनोद कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed