{"_id":"698c330a82fd56aa2c08ab37","slug":"woman-from-rodha-village-in-bhiwani-has-leveled-serious-allegations-of-her-daughter-being-held-hostage-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani: रोढ़ा गांव की महिला ने बेटी को बंधक बनाए जाने का लगाया गंभीर आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani: रोढ़ा गांव की महिला ने बेटी को बंधक बनाए जाने का लगाया गंभीर आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला
संवाद न्यूज एजेंसी, बहल (भिवानी)
Published by: नवीन दलाल
Updated Wed, 11 Feb 2026 01:13 PM IST
विज्ञापन
सार
महिला ने आरोप लगाया कि आखिरी बार 26 जनवरी 2026 को उनकी बेटी से फोन पर बात हुई थी। उसके बाद से मन्नत का मोबाइल फोन बंद चल रहा है और कोई संपर्क नहीं हो पा रहा। परिवार को एक वीडियो क्लिप मिली है, जिसमें एक महिला कार में रील बना रही है।
सांकेतिक
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
भिवानी के बहल थाना क्षेत्र अंतर्गत रोढ़ा गांव की एक महिला ने अपनी बेटी को बंधक बनाए जाने और गुम होने का आरोप लगाते हुए पुलिस से तत्काल बरामदगी की मांग की है। मामले में बेटी के पति, जो भारतीय सेना में तैनात हैं, पर संदेह जताया जा रहा है। रोढ़ा निवासी सुशीला देवी ने बहल पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी बेटी मन्नत की शादी 28 मई 2025 को सेहर गांव निवासी अतुल से हुई थी। दामाद अतुल भारतीय सेना में श्रीगंगानगर में कार्यरत हैं और दोनों सेना के क्वार्टर में रहते थे।
Trending Videos
महिला ने आरोप लगाया कि आखिरी बार 26 जनवरी 2026 को उनकी बेटी से फोन पर बात हुई थी। उसके बाद से मन्नत का मोबाइल फोन बंद चल रहा है और कोई संपर्क नहीं हो पा रहा। परिवार को एक वीडियो क्लिप मिली है, जिसमें एक महिला कार में रील बना रही है और उनकी बेटी बेहोशी की हालत में गाड़ी की सीट पर पड़ी दिख रही है। इस वीडियो से परिवार में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सुशीला ने आगे बताया कि दामाद अतुल ने 29 जनवरी 2026 को फोन कर उन्हें आश्वासन दिया कि मन्नत उनके पास सुरक्षित है। हालांकि, सेना के अधिकारियों को दी गई जानकारी में दावा किया गया कि बेटी अमेरिका चली गई है। दोनों बयानों में विरोधाभास होने से परिवार को गहरा संदेह हुआ है और उन्हें लगता है कि बेटी को जबरन बंधक बनाया गया है या उसके साथ कोई गड़बड़ हुई है।
बहल थाना प्रभारी संजय ने पुष्टि की कि महिला की लिखित शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। जांच में वीडियो क्लिप की फोरेंसिक जांच, दामाद अतुल से पूछताछ, सेना अधिकारियों से संपर्क और अन्य संबंधित पक्षों से जानकारी जुटाई जा रही है।पुलिस ने मामले को संवेदनशील बताते हुए कहा है कि बेटी मन्नत की सुरक्षित बरामदगी के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।