{"_id":"698c4382a16e9a9aad02a1da","slug":"video-municipal-administration-wakes-up-in-bhiwani-action-to-catch-stray-animals-intensifies-2026-02-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी में जागा नगरपालिका प्रशासन, बेसहारा पशुओं को पकड़ने की कार्रवाई तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी में जागा नगरपालिका प्रशासन, बेसहारा पशुओं को पकड़ने की कार्रवाई तेज
परशुराम चौक, पुराना शहर रोड के समीप खुले में कचरा डाले जाने और बेसहारा पशुओं के उत्पात मामले में नगरपालिका प्रशासन तुरंत सक्रिय हो गया है।
नगरपालिका सचिव तेजपाल तंवर ने मामले का संज्ञान लेते हुए तत्काल प्रभाव से कार्रवाई के निर्देश जारी किए। राजिंन्द्र दरोगा के नेतृत्व में नगरपालिका कर्मचारियों की एक टीम गठित की गई, जिसने मौके पर पहुंचकर क्षेत्र में घूम रहे आवारा पशुओं को पकड़ने का अभियान शुरू कर दिया। पकड़े गए पशुओं को सुरक्षित रूप से गौशाला भिजवाया जा रहा है, ताकि शहर में आवागमन कर रहे लोगों को राहत मिल सके और संभावित हादसों को रोका जा सके।
ज्ञात रहे कि परशुराम चौक के आसपास खुले में कचरा डाले जाने से गंदगी फैल रही थी तथा बेसहारा पशुओं के कारण स्थानीय निवासियों, विद्यार्थियों व राहगीरों को दुर्घटना का खतरा बना हुआ था। समाचार प्रकाशित होने के बाद प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई किए जाने से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।