कालों के काल बाबा महाकाल के दरबार में इन दोनों शिव नवरात्रि उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस उत्सव के दौरान प्रतिदिन पुजारी बाबा महाकाल का विभिन्न स्वरूपों में शृंगार कर रहे हैं तो वहीं दूसरी और हजारों की संख्या में श्रद्धालु भी बाबा महाकाल के अलग-अलग शृंगारों के दर्शन कर अपने आपको धन्य महसूस कर रहे हैं। इन सबके बीच महाकालेश्वर मंदिर में प्रतिदिन अभिनेता और अभिनेत्रियां भी बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंच रहे हैं। आज अभिनेता सुनील शेट्टी बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे। उन्होंने बाबा महाकाल के चांदी द्वार से दर्शन किए और उनका आशीर्वाद प्राप्त करते ही जय श्री महाकाल का उद्घोष भी किया।
महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित आशीष पुजारी और पंडित दिनेश पुजारी ने बताया कि प्रसिद्ध अभिनेता सुनील शेट्टी बाबा महाकाल के अनन्य भक्त हैं जो की मौका मिलते ही बाबा महाकाल के दर्शन करने धार्मिक नगरी उज्जैन आ जाते हैं। अभी 20 दिनों पहले ही वह बाबा महाकाल के दर्शन करने उज्जैन आए थे, जिसके बाद आज फिर सुबह बाबा महाकाल के दर्शन करने आए जहां उन्होंने बाबा महाकाल का पूजन दर्शन कर छबीला स्वरूप में भगवान के दूल्हा स्वरूप के दर्शन किए।
बॉर्डर 2 पर बाबा महाकाल की कृपा
बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने के बाद प्रसिद्ध अभिनेता सुनील शेट्टी ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि इसे बाबा महाकाल का आशीर्वाद ही कहा जाए की 20 दिनों में दूसरी बार बाबा महाकाल के दर्शन करने आया हूं। मैंने बाबा महाकाल से बॉर्डर 2 फिल्म की सफलता की कामना की थी और मुझे उनका आशीर्वाद भी प्राप्त हुआ। बाबा महाकाल के आशीर्वाद से यह फिल्म अच्छी चल रही है साथ ही मांगी गई हर मुराद पूरी हो रही है। बाबा महाकाल का आशीर्वाद इसी प्रकार बनी रहे बस यही कामना है।
बाबा महाकाल की भक्ति में लीन दिखाई दिए सुनील शेट्टी
बाबा महाकाल का पूजन करने के दौरान सुनील शेट्टी आज पूरी तरह बाबा महाकाल की भक्ति मे रमे हुए नजर आए। उन्होंने भगवान महाकाल।से कुशल मंगल की कामना की और हाथ जोड़ने के साथ ही मस्तक पर तिलक भी लगवाया। सुनील शेट्टी ने चांदी द्वार से पूजन अर्चन किया जाने के बाद आपने नंदी हॉल में पहुंचकर नंदी जी का आशीर्वाद लिया और उनके कानों में भी अपनी मनोकामना भी कहीं। याद रहे की अभिनेता सुनील शेट्टी 20 दिनों पहले भी बाबा महाकाल से अपनी आने वाली फिल्म बॉर्डर 2 की सफलता के लिए प्रार्थना करने आए थे।