फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bargaon police seized illicit liquor worth ₹14 lakh from a truck; the consignment was en route to Jabalpur.

टीकमगढ़ में शराब तस्करी का बड़ा खुलासा: ट्रक से 281 पेटी अवैध शराब बरामद, कीमत 14 लाख रुपये आंकी गई

Tue, 18 Aug 2026 10:45 PM IST
टीकमगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: टीकमगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 18 Aug 2026 10:45 PM IST
सार

टीकमगढ़ के बड़ागांव थाना क्षेत्र में पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक आइसर ट्रक से करीब 281 पेटी अवैध शराब बरामद की। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 14 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने चालक और क्लीनर को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
Bargaon police seized illicit liquor worth ₹14 lakh from a truck; the consignment was en route to Jabalpur.
बरामद अवैध शराब।

विस्तार

टीकमगढ़ में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में बड़ागांव थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक आइसर ट्रक से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने ट्रक से करीब 281 पेटी शराब जब्त की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 14 लाख रुपये बताई जा रही है। मामले में पुलिस ने चालक और क्लीनर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बड़ागांव थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि एक आइसर ट्रक के जरिए बड़ी मात्रा में शराब का अवैध परिवहन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने थाना क्षेत्र के नरोसा नाला के पास चेकिंग शुरू की।
विज्ञापन


इसी दौरान संदिग्ध आइसर ट्रक को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान पुलिस को ट्रक में छिपाकर रखी गई शराब की बड़ी खेप मिली। पुलिस ने शराब की पेटियों को कब्जे में लेकर ट्रक को भी जब्त कर लिया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक ट्रक में 281 पेटी शराब बरामद हुई है। जब्त शराब की कीमत करीब 14 लाख रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने ट्रक के चालक और क्लीनर को हिरासत में लिया
पुलिस के अनुसार, शराब को ट्रक के केबिन में छिपाकर ले जाया जा रहा था, ताकि चेकिंग के दौरान पुलिस को इसकी जानकारी न हो सके। हालांकि पुलिस की सतर्कता के चलते शराब की खेप पकड़ ली गई। टीकमगढ़ एसडीओपी राहुल ने बताया कि शराब की यह खेप ग्वालियर से जबलपुर की ओर ले जाए जाने की जानकारी सामने आई है। पुलिस ने ट्रक के चालक और क्लीनर को हिरासत में लिया है। दोनों से शराब के परिवहन और इसके पीछे जुड़े लोगों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।


ये भी पढ़ें- ‘अभी मुझे शांति से मरने दो': त्विषा का मौत से पहले भाभी को आखिरी मैसेज, CBI चार्जशीट में खुलासे; क्या लिखा?

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि शराब कहां से लाई गई थी और इसे किस स्थान पर पहुंचाया जाना था। साथ ही शराब तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 

बरामद अवैध शराब

बरामद अवैध शराब

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed