फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Work on stalled pipeline project resumes

Bhiwani News: अधर में लटकी पाइप लाइन का काम शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Work on stalled pipeline project resumes
खेतों में से पानी निकासी के लिए  बनाया जा रहा चैंबर।
भिवानी। दो साल से अधर में लटकी पाइपलाइन परियोजना ने फिर रफ्तार पकड़ ली है। परियोजना पूरी होने के बाद घुसकानी, गुजरानी, मिताथल, प्रेमनगर और तिगड़ाना की करीब 3500 एकड़ कृषि भूमि को जलभराव से राहत मिलेगी। खेतों में जमा बरसाती पानी पाइपलाइन के माध्यम से नजदीकी ड्रेन और नहर तक पहुंचाया जाएगा। सिंचाई विभाग का दावा है कि परियोजना अंतिम चरण में है और इसे जल्द पूरा कर दिया जाएगा, जिससे इन गांवों के किसानों को बारिश के दौरान जलभराव की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग ने पांच गांवों के खेतों से बरसाती पानी की निकासी के लिए करीब दो करोड़ 46 लाख रुपये की लागत से पाइपलाइन बिछाने का कार्य करीब दो वर्ष पहले शुरू किया था। कृषि भूमि से पानी की निकासी की यह परियोजना लंबे समय तक अटकी रही जिसके कारण पिछले वर्ष भी किसानों को जलभराव का सामना करना पड़ा। अब परियोजना अंतिम चरण में पहुंच गई है। पाइपलाइन के माध्यम से खेतों का पानी सीधे ड्रेन तक पहुंचाया जाएगा। इसके लिए तिगड़ाना ड्रेन से निगाना फीडर नहर तक पाइपलाइन बिछाई गई है।
विज्ञापन


भिवानी-घग्गर ड्रेन पर अतिरिक्त पानी का दबाव होगा कम
पाइपलाइन का कार्य पूरा होने के बाद भिवानी-घग्गर ड्रेन पर भी अतिरिक्त पानी का दबाव कम होगा। खेतों का कुछ बरसाती पानी पाइपलाइन के माध्यम से नजदीकी ड्रेनों में पहुंचाया जाएगा। इससे किसानों को फसल की बुवाई में सुविधा मिलेगी और जलभराव के कारण खड़ी फसल के खराब होने की आशंका भी कम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान बोले-जलभराव से बर्बाद हो जाती हैं फसलें
गांव प्रेमनगर के किसान दिलबाग, कर्मबीर तथा गुजरानी के किसान महीपाल ने बताया कि बारिश के दौरान खेतों में खड़ी फसल जलभराव के कारण बर्बाद हो जाती है। कई-कई महीनों तक खेतों से पानी की निकासी नहीं हो पाती। उन्होंने कहा कि पाइपलाइन तो बिछा दी गई है मगर पानी की निकासी के लिए पंपिंग क्षमता अभी भी कमजोर है। पहले से ही भिवानी-घग्गर ड्रेन में पानी ओवरफ्लो रहता है। ऐसे में अन्य ड्रेन भी खेतों का पानी सीमित मात्रा में ही निकाल पाती हैं। हालांकि यदि यह व्यवस्था प्रभावी ढंग से काम करती है और खेतों में जमा पानी सप्ताहभर के भीतर निकल जाए तो किसानों को काफी राहत मिल सकती है।



पांच गांवों के खेतों से बरसाती पानी की निकासी के लिए बचा हुआ कार्य जल्द पूरा कर लिया जाएगा। पाइपलाइन के माध्यम से करीब 3500 एकड़ कृषि भूमि से बारिश के पानी की निकासी हो सकेगी। सिंचाई विभाग की इस परियोजना पर कुछ समय कार्य बंद रहा था मगर अब इसे जल्द पूरा कर पाइपलाइन को नजदीकी ड्रेनों से जोड़ दिया जाएगा। - राहुल, कार्यकारी अभियंता, भिवानी वाटर डिविजन, सिंचाई विभाग, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed