फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The list of eligible first-year candidates will be released in colleges tomorrow.

Bhiwani News: कॉलेजों में कल जारी होगी प्रथम वर्ष के पात्र अभ्यर्थियों की सूची

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
The list of eligible first-year candidates will be released in colleges tomorrow.
राजीव गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय।
भिवानी। जिले के महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम वर्ष प्रवेश के लिए दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया शनिवार को पूरी हो गई। अब उच्चतर शिक्षा विभाग के नए कार्यक्रम के अनुसार 20 जुलाई को पात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी होने के साथ प्रवेश प्रक्रिया का अगला चरण शुरू होगा। इसके बाद 21 जुलाई को पहली अस्थायी मेधा सूची और 22 जुलाई को पहली अंतिम मेधा सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन

शनिवार को दस्तावेज सत्यापन का अंतिम अवसर होने के कारण जिले के विभिन्न महाविद्यालयों में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों की अच्छी-खासी भीड़ रही। उच्चतर शिक्षा विभाग के अनुसार 20 जुलाई को पात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी की जाएगी। पहली अस्थायी मेधा सूची 21 जुलाई तथा पहली अंतिम मेधा सूची 22 जुलाई को प्रकाशित होगी। पहली अंतिम मेधा सूची में चयनित विद्यार्थियों को 23 से 27 जुलाई तक प्रवेश शुल्क जमा कराने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

यदि पहली सूची के बाद सीटें रिक्त रहती हैं तो 28 जुलाई को दूसरी अस्थायी मेधा सूची जारी की जाएगी। दूसरी अंतिम मेधा सूची 29 जुलाई को प्रकाशित होगी। इसमें चयनित अभ्यर्थी 30 जुलाई से तीन अगस्त तक प्रवेश शुल्क जमा करा सकेंगे। इसके बाद भी सीटें रिक्त रहने पर चार अगस्त से प्रत्यक्ष काउंसिलिंग शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजीव गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. त्रिलोकचंद ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया के दौरान विद्यार्थियों की सुविधा के लिए सहायता कक्ष बनाए गए हैं। यहां विद्यार्थियों को आवेदन प्रक्रिया, दस्तावेज सत्यापन, शुल्क जमा कराने तथा विभिन्न पाठ्यक्रमों से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।



पांच अगस्त से फिर खुलेगा प्रवेश पोर्टल
मेधा सूची और प्रत्यक्ष काउंसिलिंग के बाद जिन कक्षाओं में सीटें रिक्त रहेंगी उन्हें भरने के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग पांच अगस्त से दोबारा प्रवेश पोर्टल खोलेगा। इस दौरान नए पंजीकरण के साथ पहले से आवेदन कर चुके विद्यार्थी भी अपने आवेदन में संशोधन कर सकेंगे। छह से 12 अगस्त तक 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ प्रवेश दिए जाएंगे। इसके बाद 13 से 19 अगस्त तक प्रतिदिन बढ़ने वाले विलंब शुल्क के साथ प्रवेश प्रक्रिया जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed