फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   After the water crisis, anger now erupts over the power crisis.

Bhiwani News: पानी के बाद अब बिजली संकट पर फूटा गुस्सा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
After the water crisis, anger now erupts over the power crisis.
हनुमान ढाणी टिब्बाबस्ती में बिजली पानी संकट को लेकर प्रदर्शन करते क्षेत्रवासी।
भिवानी। पानी के संकट के बाद अब उमस भरी गर्मी में बिजली संकट ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। शुक्रवार देर रात गांव सिरसा घोघड़ा के ग्रामीणों ने बिजली-पानी की समस्या को लेकर गांव फूलपुरा के पास दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे-709 ई पर करीब दो घंटे जाम लगाया जबकि शनिवार को शहर की हनुमान ढाणी टिब्बा बस्ती में महिलाओं ने पानी और बिजली संकट को लेकर प्रदर्शन कर अधिकारियों के घेराव की चेतावनी दी।
विज्ञापन

उमस भरी गर्मी के बीच जिले में बिजली की मांग लगातार बढ़ रही है। भिवानी सर्कल में रोजाना बिजली की खपत अब करीब एक करोड़ यूनिट तक पहुंच गई है जबकि पहले औसतन 98 लाख यूनिट प्रतिदिन बिजली की खपत होती थी। गर्मी और उमस के कारण एसी व कूलर भी राहत नहीं दे पा रहे हैं। बढ़े हुए लोड के कारण ट्रांसफार्मरों पर भी दबाव बढ़ गया है और बिजली आपूर्ति प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार रात करीब 10 बजे बिजली-पानी की समस्या से परेशान गांव सिरसा घोघड़ा के ग्रामीणों ने गांव फूलपुरा के समीप दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे-709 ई पर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर खरक पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं माने। गांव सिरसा घोघड़ा के सरपंच ईश्वर सिंह सहित ग्रामीणों ने बताया कि गांव में लंबे समय से बिजली और पानी की गंभीर समस्या बनी हुई है। गांव के जोहड़ में पशुओं के पीने के लिए पानी नहीं है और घरों में भी पेयजल की समुचित आपूर्ति नहीं हो रही। उन्होंने बताया कि गांव में महीने में केवल दो बार ही पानी की आपूर्ति होती है। लगातार बिजली कटौती के कारण घरों में रहना मुश्किल हो गया है और रोजमर्रा के कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि फिलहाल गांव की बिजली लाइन गांव चांग से जुड़ी हुई है। उनकी मांग है कि इसे गांव बामला से जोड़ा जाए। उनका कहना है कि चांग से लाइन की दूरी करीब आठ से 10 किलोमीटर है जबकि बामला से यह दूरी करीब दो किलोमीटर है। लंबी लाइन होने के कारण बार-बार फाल्ट आते हैं और इसका खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ता है।
बिजली लाइन को गांव बामला से जोड़ने का दिया आश्वासन
जाम की सूचना पर देर रात बिजली निगम के कनिष्ठ अभियंता (जेई) मौके पर पहुंचे। उन्होंने उच्चाधिकारियों से बातचीत कर बिजली लाइन को गांव बामला से जोड़ने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने रात करीब 12 बजे जाम खोल दिया। खरक कलां पुलिस चौकी प्रभारी धर्म सिंह ने बताया कि गांव सिरसा घोघड़ा के ग्रामीणों द्वारा बिजली समस्या को लेकर दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे-709 ई पर जाम लगाने की सूचना मिली थी। पुलिस और बिजली निगम के अधिकारियों के समझाने तथा आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त कर दिया।


हनुमान ढाणी टिब्बा बस्ती में पानी-बिजली के संकट पर महिलाओं ने किया प्रदर्शन
भिवानी। जन संघर्ष समिति के नेतृत्व में शनिवार को हनुमान ढाणी टिब्बा बस्ती की गली नंबर-3 में पेयजल और बिजली आपूर्ति बाधित होने से नाराज महिलाओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने नारेबाजी कर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ रोष जताया और समस्या का समाधान नहीं होने पर अधिकारियों के घेराव की चेतावनी दी।
जन संघर्ष समिति के संयोजक एवं माकपा जिला सचिव कामरेड ओमप्रकाश तथा पार्षद मास्टर अनिल कुमार मौके पर पहुंचे और लोगों से समस्या की जानकारी ली। कामरेड ओमप्रकाश ने जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता सुनील रंगा को बताया कि डाबर कॉलोनी वाटर वर्क्स पर बार-बार बिजली गुल होने और फाल्ट आने के कारण पानी की आपूर्ति गंभीर रूप से प्रभावित हो रही है। उन्होंने मांग की कि विद्युत निगम के अधिकारियों से समन्वय कर निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाए अन्यथा शहर की जनता को पेयजल संकट का सामना करना पड़ेगा।

उन्होंने यह भी कहा कि चौधरी बंसीलाल पार्क के साथ लगा ट्रांसफार्मर ओवरलोड होने के कारण पतराम गेट और चेजारान ढाणी क्षेत्र में पिछले दो दिन से बिजली आपूर्ति बाधित है। प्रदर्शन में अमन, कृष्ण, युद्धवीर, संतोष और चंद्रकला सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed