{"_id":"6a6e49ee8d4c4f32480b940d","slug":"yashika-and-tamanna-finish-first-in-boxing-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-154747-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: मुक्केबाजी में याशिका और तमन्ना प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: मुक्केबाजी में याशिका और तमन्ना प्रथम
विज्ञापन
भीम स्टेडियम में जिला स्तरीय स्कूली खेलों के लड़कियों के मुक्केबाजी मुकाबले का शुभारंभ पर खिला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। भीम स्टेडियम में आयोजित चार दिवसीय जिला स्तरीय लड़के एवं लड़कियों की स्कूली खेल प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। समापन अवसर पर आयोजित लड़कियों की मुक्केबाजी प्रतियोगिता में अंडर-17 आयु वर्ग के 42 किलोग्राम भार वर्ग में याशिका और 80 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में तमन्ना ने प्रथम स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता का आयोजन जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. निर्मल दहिया और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी विनय कुमार जिंदल के मार्गदर्शन में किया गया। प्रतियोगिता की शुरुआत जिला सहायक खेल अधिकारी प्रितपाल, जिला मौलिक सहायक खेल अधिकारी राजेंद्र सिंह, नोडल अधिकारी सत्यवान कोच और श्रीभगवान ने करवाई। इस अवसर पर शारीरिक शिक्षक संगठन के प्रदेश वरिष्ठ उप प्रधान वीरेंद्र घनघस, तकनीकी अधिकारी सोमदत्त शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
अंडर-17 मुक्केबाजी में विजेता खिलाड़ी
अंडर-17 आयु वर्ग के 42 किलोग्राम भार वर्ग में याशिका प्रथम रही। 42 से 44 किलोग्राम भार वर्ग में रेजू, 44 से 46 किलोग्राम में मानसी, 46 से 48 किलोग्राम में सोनिका, 48 से 50 किलोग्राम में ज्योति, 50 से 52 किलोग्राम में आरुषी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 52 से 54 किलोग्राम में जिया, 54 से 57 किलोग्राम में लक्षिका, 57 से 60 किलोग्राम में रेणु पूनिया, 60 से 63 किलोग्राम में खुशी, 63 से 66 किलोग्राम में जीविका, 66 से 70 किलोग्राम में वंशिका, 70 से 75 किलोग्राम में साक्षी, 78 से 80 किलोग्राम में पाखी तथा 80 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में तमन्ना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
अन्य खेलों के लिए भी हुए ट्रायल
प्रतियोगिता के दौरान शूटिंग खिलाड़ियों के ट्रायल लक्ष्य अकादमी में तथा स्केटिंग खिलाड़ियों के ट्रायल आर्यन स्कूल में आयोजित किए गए। नोडल अधिकारी सत्यवान कोच और श्रीभगवान ने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में खेल भावना के साथ अनुशासन, टीम वर्क और नेतृत्व क्षमता का विकास करती हैं।