सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Center govt increased the kerosene quota of the states

LPG Shortage: ईंधन संकट के बीच केंद्र का बड़ा फैसला, बढ़ाया केरोसिन कोटा; हरियाणा को मिलेगा इतना मिट्टी का तेल

अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Thu, 12 Mar 2026 10:36 PM IST
विज्ञापन
सार

हरियाणा सरकार की तरफ से केरोसिन तेल वितरण में बीपीएल कार्ड धारक परिवारों को प्राथमिकता दी जा सकती है। राज्य में इनकी संख्या 1.59 लाख सदस्य है। सवाल है कि अब केरोसिन का इस्तेमाल लोग कैसे करेंगे?

Center govt increased the kerosene quota of the states
ईंधन संकट के बीच बढ़ाया केरोसिन का कोटा - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार

ईंधन संकट के बीच केंद्र सरकार ने राज्यों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत केरोसिन तेल का अतिरिक्त आवंटन करने का फैसला लिया है। इसके तहत हरियाणा को 8.76 लाख लीटर (876किलोलीटर) केरोसिन तेल प्राप्त हुआ है। अब हरियाणा खाद्य एवम आपूर्ति विभाग की तरफ से केरोसिन तेल के वितरण का खाका तैयार किया जाएगा। 
Trending Videos


पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार वर्ष 2025-26 के दौरान जरूरत के हिसाब से राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पीडीएस के तहत सुपरियर केरोसिन ऑयल (एसकेओ) उपलब्ध कराया जाएगा। इसी तरह पड़ोसी राज्य पंजाब को 11.76लाख लीटर(1,176 किलोलीटर) केरोसिन तेल प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा सरकार की तरफ से केरोसिन तेल वितरण में बीपीएल कार्ड धारक परिवारों को प्राथमिकता दी जा सकती है। राज्य में इनकी संख्या 1.59 लाख सदस्य है। सवाल है कि अब केरोसिन का इस्तेमाल लोग कैसे करेंगे? केंद्र के निर्देशों के अनुसार केरोसिन तेल का वितरण सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से उचित मूल्य की दुकानों (एफपीएस) या तेल विपणन कंपनियों के रिटेल आउटलेट के जरिए किया जा सकेगा। 

राज्यों को अधिकार दिया गया है कि वे अपने स्तर पर वितरण का तरीका और पात्रता तय करें। हरियाणा में भी जरूरत के अनुसार वितरण की योजना राज्य सरकार तय करेगी। केंद्र ने कहा कि आवंटित केरोसिन का उपयोग केवल खाना बनाने और रोशनी के लिए ही किया जाएगा। राज्य सरकारों को यह सुनिश्चित करना होगा कि इसका इस्तेमाल पेट्रोल या डीजल में मिलावट या किसी अन्य गलत उद्देश्य के लिए न हो। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के परिवारों को प्राथमिकता देने की सलाह दी गई है।

निर्देशों के मुताबिक राज्यों को आवंटित केरोसिन की पूरी मात्रा 45 दिनों के भीतर उठानी होगी। अगर तय समय में उठान नहीं होता है तो शेष मात्रा आगे के लिए सुरक्षित नहीं रखी जाएगी। मौजूदा कीमतों में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed