सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Miscreants who came to steal a buffalo hacked livestock owner to death in Ambala

Haryana: अंबाला में व्यक्ति को काट डाला, भैंस चोरी करने आए थे बदमाश, पशुपालक की हत्या कर भागे

संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: Ankesh Kumar Updated Fri, 13 Mar 2026 10:49 AM IST
विज्ञापन
सार

हरियाणा के अंबाला में भैंस चोरी करने आए बदमाशों ने पशुपालक की हत्या कर दी। आरोपियों ने कालपी गांव निवासी जय दयाल (52) पर तेजधार हथियारों से वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Miscreants who came to steal a buffalo hacked livestock owner to death in Ambala
मृतक की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

अंबाला के गांव कालपी में वीरवार रात भैंस चोरों ने खूनी खेल खेला। पशु चोरी करने आए नकाबपोश बदमाशों ने विरोध करने पर पशुपालक की गंडासियों से वार कर बेरहमी से हत्या कर दी, जबकि बीच-बचाव करने आए एक अन्य बुजुर्ग पर भी हमला कर उसे घायल कर दिया। वारदात के बाद भाग रहे बदमाशों की गाड़ी भी अनियंत्रित होकर नेशनल हाईवे पर पलट गई, लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी मौके से भागने में सफल रहे। इस घटना के बाद इलाके में दशहत का माहौल है। 

Trending Videos


गंडासियों से किया ताबड़तोड़ हमला
वीरवार रात 12.30 पर कालपी गांव निवासी जय दयाल (52) रात को अपने पशुओं की रखवाली कर रहे थे। तभी पिकअप गाड़ी में सवार होकर आए बदमाशों ने उनके पशुधन को चोरी करने का प्रयास किया। आहट होने पर जब जय दयाल ने शोर मचाया और बदमाशों को रोकने की कोशिश की तो हमलावरों ने उन पर गंडासियों से हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर पास ही मौजूद रामरत्न (65) भी मौके पर पहुंचे, जिन्हें भी बदमाशों ने लहूलुहान कर दिया। अत्यधिक खून बह जाने के कारण जय दयाल की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों की गाड़ी पलटी, सुराग हाथ लगे
वारदात को अंजाम देकर भाग रहे बदमाशों की गाड़ी ब्राह्मण माजरा मोड़ के पास हाईवे पर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। राहगीरों और पुलिस के पहुंचने से पहले ही घायल बदमाश वाहन छोड़कर खेतों के रास्ते फरार हो गए। पुलिस ने मौके से गाड़ी को कब्जे में ले लिया है, जिससे बदमाशों के गिरोह का सुराग मिलने की उम्मीद है। सूचना मिलते ही पुलिस की फॉरेंसिक टीम और डीएसपी बराड़ा सुरेश शर्मा ने घटनास्थल का मुआयना किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए कैंट के नागरिक अस्पताल भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed