सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Gas consumers are not getting toll free number, nor manual booking

Ambala News: गैस उपभोक्ताओं को न टोल फ्री नंबर मिल रहा, न मैन्युअल बुकिंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Gas consumers are not getting toll free number, nor manual booking
विज्ञापन
एजेंसियाें के चक्कर काटने के बाद भी नहीं हो रहा समस्या का समाधान
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। एलपीजी की कमी उपभोक्ताओं को खलने लगी है। इस कारण भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। समस्या का मुख्य कारण गैस एजेंसी के बुकिंग नंबरों का काम न करना है। उपभोक्ता न तो टोल फ्री नंबर के जरिए अपनी बुकिंग करा पा रहे हैं और न ही एजेंसी द्वारा जारी किए गए वैकल्पिक नंबरों पर संपर्क हो पा रहा है। इस कारण से एक दो एजेंसियों पर उपभोक्ताओं ने रोष भी प्रकट किया।
बताया जा रहा है कि एजेंसी पर मैन्युअल तरीके से बुकिंग स्वीकार नहीं की जा रही है। कर्मचारियों द्वारा उपभोक्ताओं को सख्त निर्देश दिए जा रहे हैं कि वे मोबाइल नंबर के माध्यम से ही बुकिंग कराएं। इसके पीछे का कारण सर्वर में आ रही तकनीकी खराबी बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीमित समय में संपर्क की सलाह
उपभोक्ताओं को जानकारी दी गई है कि वे केवल सुबह और शाम 6 से 8 बजे के बीच ही मोबाइल नंबर पर संपर्क करने का प्रयास करें, क्योंकि इसी समय सर्वर के कुछ हद तक चलने की संभावना रहती है। हालांकि, दिनभर नंबर न लगने के कारण लोगों में भारी रोष है। यदि जल्द ही तकनीकी खामियों को दूर नहीं किया गया और वैकल्पिक व्यवस्था शुरू नहीं की गई, तो आने वाले दिनों में रसोई गैस की किल्लत और उपभोक्ताओं की परेशानी विकराल रूप ले सकती है।
सुदेश ने बताया कि सुबह छह से आठ बजे के बीच तो हम घर के कामों और बच्चों को स्कूल भेजने की तैयारी में व्यस्त रहते हैं। ऐसे में मात्र दो घंटे का समय बुकिंग के लिए मिलना बिल्कुल भी व्यावहारिक नहीं है। बाकी समय सर्वर हमेशा बिजी आता है, जिससे दिन भर फोन लेकर बैठने के बाद भी बुकिंग नहीं हो पाती।
रेखा ने बताया कि घर में गैस सिलिंडर कब खत्म हो जाए, कोई भरोसा नहीं। जब सिलिंडर खत्म होने वाला होता है, तो बुकिंग न होने की चिंता सताने लगती है। एजेंसी पर जाओ तो वे कर्मचारी कहते हैं कि ऑनलाइन बुकिंग करो, और ऑनलाइन करो तो सर्वर साथ नहीं देता। हम आम लोग कहा जाएं।
राम प्रसाद ने बताया कि उन्होंने कई बार कपिल गैस एजेंसी पर शिकायत की है, लेकिन उनकी ओर से केवल पल्ला झाड़ लिया जाता है। वे सीधे कहते हैं कि जब तक सर्वर से बुकिंग नंबर जनरेट नहीं होगा, वे सिलिंडर नहीं देंगे। क्या तकनीकी खामियों की सजा हम उपभोक्ताओं को भुगतनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed