{"_id":"69b31ecd6b9ee7628905dc33","slug":"928-cases-settled-in-lok-adalat-ambala-news-c-36-1-amb1002-159632-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: लोक अदालत में 928 मामलों का निपटारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: लोक अदालत में 928 मामलों का निपटारा
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
अंबाला सिटी। एडीआर सेंटर में वीरवार को स्थाई लोक अदालत का आयोजन हुआ। इसमें बैंकों, टेलीफोन और इंश्योरेंस से संबंधित 928 लंबित मामलों का आपसी सहमति से निपटारा किया गया। कुल 20 लाख 64 हजार रुपये की राशि का भुगतान किया गया। स्थाई लोक अदालत का आयोजन राष्ट्रीय लोक अदालत से पहले किया जाता है। अंबाला में 14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। स्थाई लोक अदालत जिला एवं सत्र न्यायाधीश वीरेंद्र मलिक के दिशा-निर्देशों और सीजेएम प्रवीण के मार्गदर्शन में आयोजित की गई थी।
सचिव प्रवीण ने बताया कि लोक अदालत में मुख्य रूप से केनरा बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, आईडीएफसी, आईसीआईसीआई, बीएसएनएल और बिजली बिलों से संबंधित 897 केस रखे गए थे। जिनका मौके पर ही समाधान निकाला गया। इन मामलों में 5 लाख 64 हजार रुपये का भुगतान सुनिश्चित हुआ। इसके अतिरिक्त टेलीफोन और इंश्योरेंस के 31 केस का भी निपटारा किया गया, जिनमें 15 लाख रुपये का सेटलमेंट हुआ।
Trending Videos