सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Explosion in Trailer's Diesel Tank in Rohtak; Solar Plate Showroom Engulfed

रोहतक में बड़ा हादसा: ट्राले की डीजल टैंक में धमाका, सोलर प्लेट शोरूम चपेट में आया

माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Fri, 13 Mar 2026 01:02 PM IST
विज्ञापन
सार

रोहतक में सोलर प्लेट के शोरूम में आग लग गई। पूरा गोदाम धूं-धूं कर जलने लगा। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचे और सात गाड़ियों की मदद से एक घंटे में आग पर काबू पाया जा सका।

Explosion in Trailer's Diesel Tank in Rohtak; Solar Plate Showroom Engulfed
मौके की तस्वीरें - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

दिल्ली रोड पर शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे ट्राले के डीजल टैंक में धमाका होने से न केवल आग लग गई, बल्कि सड़क किनारे सोलर प्लेट का शोरूम भी चपेट में आ गया। फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने दो घंटे की जद्दोजहद के बाद आग पर काबू पाया।

Trending Videos


घटनास्थल पर मौजूद युवक ने बताया कि खरावड़ बाईपास की तरफ से एक ट्रक राजीव चौक की तरफ जा रहा था। चालक ने ट्रक रोक दिया। नीचे उतरकर वह सिगरेट पी रहा था। उसके पास एक तेल की टंकी भी थी। अचानक उस टंकी में आग लगी फैलकर केबिन में लग गई। इसके बाद पूरे ट्राले को चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


देखते ही देखते ट्रक के डीजल टैंक ने आग पकड़ ली। तभी जोरदार धमाका हुआ। चिंगारी गिरने से नजदीक के सोलर प्लेट के शोरूम में आग लग गई। पूरा गोदाम धूं-धूं कर जलने लगा। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचे और सात गाड़ियों की मदद से एक घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। शोरूम मालिक नरेंद्र का कहना है कि उसका लाखों रुपये का नुकसान हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed